Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra के अंबरनाथ में बोगस वोटिंग का आरोप, सभागृह में बुरके में दिखी सैकड़ों महिलाओं की भीड़

Maharashtra के अंबरनाथ में बोगस वोटिंग का आरोप, सभागृह में बुरके में दिखी सैकड़ों महिलाओं की भीड़

Ambarnath News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express

महाराष्ट्र में चल रहे नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के बीच बोगस वोटिंग को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। अंबरनाथ के कोहजगांव इलाके से सामने आई तस्वीरों ने पूरे चुनावी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक सभागृह में बुरके में सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी ने हड़कंप मचा दिया।

आरोप है कि इन लोगों को फर्जी मतदान के मकसद से यहां इकट्ठा किया गया था।

दरअसल, महाराष्ट्र में 23 नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ।

इसी दौरान अंबरनाथ के कोहजगांव इलाके में शनिवार तड़के एक सभागृह में बड़ी संख्या में महिलाएं और कुछ पुरुष जमा पाए गए। जैसे ही इसकी जानकारी बाहर आई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इन लोगों को बोगस मतदान कराने के उद्देश्य से यहां लाया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ने चुनाव को प्रभावित करने के लिए इन महिलाओं को इकट्ठा कराया।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, महिलाओं को सभागृह से बाहर निकाला गया और स्थिति को काबू में किया गया।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि ये महिलाएं कहां से आई थीं और क्या इन्हें वाकई बोगस वोटिंग के लिए लाया गया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर, ग्राउंड रिपोर्ट और राजनीतिक खुलासों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को शेयर जरूर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading