Crime Report | Rajendra Parse | Jalgaon News | Khabar 24 Express
बच्ची रोज़ की तरह स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गांव के बाहर उसका स्कूल बैग मिलने से पूरे मामले ने रहस्य और भय का रूप ले लिया है।
यह मामला चालीसगांव तालुका के तरवाडे बुद्रुक गांव का है। जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर को धनश्री शिंदे सुबह करीब 10 बजे स्कूल के लिए निकली थी।
इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की। गांव, खेतों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान गांव के बाहर धनश्री का स्कूल बैग मिलने से हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता कई गुना बढ़ गई।
पिछले तीन दिनों से एलसीबी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम गांव में डेरा डाले हुए हैं। स्कूल के शिक्षकों से भी पूछताछ की जा चुकी है, आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक धनश्री का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
यह मामला सिर्फ एक बच्ची के लापता होने का नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पूरा गांव दहशत और चिंता में है, और हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है आखिर मासूम धनश्री कहां है?
हम दुआ करते हैं कि धनश्री शिंदे जल्द से जल्द सुरक्षित अपने परिवार के पास लौटे।
ऐसी ज़मीनी, गंभीर और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए खबर 24 एक्सप्रेस से जुड़े रहें।
Crime Report | Rajendra Parse | Jalgaon News | Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7