Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bulandshahr में कोहरे का कहर, NH-91 पर एक के बाद एक भिड़े दर्जनों वाहन, मचा हड़कंप

Bulandshahr में कोहरे का कहर, NH-91 पर एक के बाद एक भिड़े दर्जनों वाहन, मचा हड़कंप

Crime Report | Lokendra Raj Singh | Bulandshshr News | Khabar 24 Express

बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां घने कोहरे ने एक बार फिर हाईवे को हादसों का रास्ता बना  दिया। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव हलपुरा के पास नेशनल हाईवे 91 पर कोहरे के कारण एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए। अचानक हुए इस हादसे से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, और कई यात्री घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात को संभालने की कोशिश की जा रही है।

यह हादसा बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में एनएच 91 पर गांव हलपुरा के नजदीक हुआ, जहां सुबह के वक्त घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता बेहद कम होने के कारण तेज रफ्तार वाहनों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया और देखते ही देखते आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही अरनिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया जा सका।

इस पूरे मामले में खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सीमित गति में ही सफर करें।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार “कोहरे की वजह से दृश्यता कम थी, जिस कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और अब यातायात सुचारु है।”

कोहरे के मौसम में ज़रा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन की अपील है कि लोग सफर के दौरान सावधानी बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

कोहरे के मौसम में ज़रा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन की अपील है कि लोग सफर के दौरान सावधानी बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

ऐसी ही ब्रेकिंग और ज़मीनी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

Crime Report | Lokendra Raj Singh | Bulandshshr News | Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading