Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur में बड़ा खुलासा, गाय की चर्बी से बन रहा था शुद्ध देशी घी? बाबा ट्रेडर्स पर संगीन आरोप

Nagpur में बड़ा खुलासा, गाय की चर्बी से बन रहा था शुद्ध देशी घी? बाबा ट्रेडर्स पर संगीन आरोप

नागपुर के कामठी इलाके से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बाबा ट्रेडर्स नाम के एक गोदाम में कथित तौर पर गैर कानूनी रूप से गोमांस का स्टॉक और गाय की चर्बी से बने घी की बड़ी मात्रा मिलने का दावा सामने आया है। महाराष्ट्र गोसेवा आयोग ने छापेमारी में लगभग 30 से 35 टन गोमांस और घी के सौ से अधिक कैन जब्त किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, गोसेवा आयोग के सदस्य सुनील सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि मौके से जब्त किए गए घी को टेस्टिंग के लिए लैब में भेजा गया है। लेकिन जांच रिपोर्ट आठ दिन बीत जाने के बाद भी सामने नहीं आई है, जिससे संदेह और बढ़ गया है।

कामठी इलाके में गैर कानूनी बूचड़खानों, पशु परिवहन और गोमांस के व्यापार का गहरा नेटवर्क चलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और पॉल्यूशन कंट्रोल डिपार्टमेंट से भी कार्रवाई की मांग की गई है।

महाराष्ट्र गोसेवा आयोग ने एक विशेष जांच समिति गठित की, जिसने 4 दिसंबर को मौके का निरीक्षण किया। गोदाम, जब्त सामान, दस्तावेजों, प्रयोगशाला रिपोर्ट और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आयोग को सौंप दी गई है।

कमेटी ने पुलिस कमिश्नर, जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री से इस मामले में तुरंत और कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजनल पशु संवर्धन सह आयुक्त डॉ मनीषा पुंडलिक, आयोग के सदस्य संतकुमार गुप्ता, मनीष वर्मा, सुनील सूर्यवंशी और लीगल एडवाइजर एड विवेक कोलटे मौजूद रहे।

अब सवाल यह है कि क्या लैब रिपोर्ट आने के बाद नागपुर में शुरू हो रहा यह कथित घी घोटाला बड़े स्तर का पर्दाफाश बनेगा? क्या बाबा ट्रेडर्स पर लगे आरोप सही साबित होंगे? सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

ऐसे ही बड़े खुलासे, तथ्य और सटीक रिपोर्टिंग के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading