Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur में Girlfriend ने रात 3 बजे अपने Boyfriend का कर दिया कत्ल, इसके बाद उसने किया एक और शातिर काम

Nagpur में Girlfriend ने रात 3 बजे अपने Boyfriend का कर दिया कत्ल, इसके बाद उसने किया एक और शातिर काम

नागपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है… जहां एक लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी, वो भी आधी रात को! और सुनिए… पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद को भी जख्मी कर लिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।


लेकिन सच्चाई क्या है? ईर्ष्या, शक और प्यार का खौफनाक अंत? आज इस कहानी की पूरी परतें आपके सामने खोलेंगे।

महाराष्ट्र के नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र में ये सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम बालाजी कल्याणे है, जो मूल रूप से नांदेड़ का रहने वाला था। वो नागपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और किराए पर रहता था।

बालाजी का 25 साल की रति देशमुख से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रति भी नांदेड़ की रहने वाली और नागपुर में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही थी।

कुछ समय से दोनों के बीच रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। बालाजी को शक था कि रति अब किसी और के साथ रिश्ते में है। यही शक धीरे-धीरे विवादों में बदल गया।

घटना की रात रति बालाजी के कमरे पर पहुंची। रात करीब 3 बजे रति ने चाकू से बालाजी के गले पर चार से पांच वार कर दिए। वार इतने गंभीर थे कि बालाजी की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद रति ने जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्लाना शुरू किया, ताकि किसी को उस पर शक न हो और कहानी कुछ और लगने लगे।

रति का शोर सुनकर पास वाले कमरे में सो रहे बालाजी के दोस्त जाग गए। वे तुरंत कमरे में पहुंचे और बालाजी एवं रति दोनों को अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों ने बालाजी को मृत घोषित कर दिया, जबकि रति को चोटें आई थीं। रति का इलाज नागपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

नंदनवन थाने के इंस्पेक्टर विनायक कोली के मुताबिक, प्रेमिका रति देशमुख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जैसे ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज होगी, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह मामला एक बार फिर रिश्ते, शक और जुनून के उस अंधे मोड़ पर ले आता है, जहां गुस्सा जान ले लेता है और प्यार हत्या में बदल जाता है।

तो ये थी नागपुर की वो चौंकाने वाली प्रेम कहानी, जहां शक और अविश्वास ने एक जिंदगी खत्म कर दी… और दूसरी को जेल के रास्ते पर धकेल दिया। क्या ये सिर्फ शक का खेल था या इसके पीछे कोई और राज? पुलिस जांच जारी है, अपडेट हम आपको देते रहेंगे।

अगर आपको वीडियो पसंद आया हो तो चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और कमेंट में बताएं क्या रिश्तों में शक मौत से भी ज्यादा खतरनाक है? जुड़े रहिए Khabar 24 Express के साथ… क्योंकि यहां मिलती है नई सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe