इसी बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर कर सरकार को उसके ही सवालों में घेरने की कोशिश की है। आखिर रुपये की इस गिरावट की असली वजह क्या है और सियासत क्यों गरमा गई है, पूरी कहानी आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 प्रति डॉलर पर खुला, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले सोमवार को रुपया 34 पैसे टूटकर 89.79 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा था, जबकि मंगलवार को यह 90 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूते हुए 42 पैसे की गिरावट के साथ 89.95 पर बंद हुआ।
रुपये की इस ऐतिहासिक गिरावट पर अब राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि डॉलर मजबूत हो रहा है और रुपया कमजोर हो रहा है, ऐसे में भारत वैश्विक व्यापार में टिक नहीं पाएगा और कारोबारियों पर भारी बोझ पड़ेगा।
इससे पहले साल 2022 में भी रुपये में तेज गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन इस बार हालात और ज्यादा चिंताजनक बताए जा रहे हैं। कमजोर रुपया सीधे तौर पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल, गैस, दवाइयों और विदेश से आयात होने वाले सामान पर असर डालता है, जिसका बोझ आम जनता की जेब पर पड़ता है।
अब बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार रुपये की गिरावट रोकने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाएगी या फिर यह गिरावट आम लोगों की मुसीबत और बढ़ाएगी। साथ ही यह भी देखना होगा कि इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में सियासत कितनी और तेज होती है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7