Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Chandrashekhar Bawankule का Harshwardhan Sapkal पर करारा प्रहार: बोले— “CM Devendra Fadnavis को जितना कोसोगे… वो उतने मजबूत बनेंगे”

Chandrashekhar Bawankule का Harshwardhan Sapkal पर करारा प्रहार: बोले— “CM Devendra Fadnavis को जितना कोसोगे… वो उतने मजबूत बनेंगे”

Exclusive Report | Manish Kumar Ankur | Nagpur/ Bhandara | Maharashtra Politics Live: महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी का दौर चालू हो चुका है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर लगाए गए आरोपों ने और विवादित टिप्पणी ने सियासी माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया है।

और अब इस विवाद पर सबसे तीखी प्रतिक्रिया दी है राज्य के राजस्व मंत्री और नागपुर-अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने।

बावनकुले ने सपकाल के बयान को “घिनौना, स्तरहीन और राजनीति का सबसे घटिया रूप” बताते हुए कहा कि
“कांग्रेस जितना फडणवीस जी को कोसेगी… उतने ही मजबूत होकर वो फिर खड़े होंगे।”


सपकाल का बयान और बढ़ा विवाद

शनिवार को हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जातीय तनाव भड़काने, भ्रष्टाचार और समृद्धि महामार्ग से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने फडणवीस को लेकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

सपकाल ने यहां तक कहा कि “महाराष्ट्र में नफरत फैलाने का सबसे बड़ा चेहरा फडणवीस हैं”, और नार्को टेस्ट की भी मांग कर डाली।

यहीं से विवाद भड़क गया—और अब इसका सबसे कड़ा जवाब दिया है चंद्रशेखर बावनकुले ने।


बावनकुले का पलटवार: “कांग्रेस मानसिक दिवालियापन का शिकार”

चंद्रशेखर बावनकुले ने साफ कहा कि कांग्रेस अपनी हार से उबर नहीं पाई है, इसलिए बेतुके और अपमानजनक बयान देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा—
“कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। जिन्हें अपनी हार की कड़वाहट पच नहीं रही, वे सिर्फ गालियां देकर राजनीति करना चाहते हैं।”

बावनकोंले ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जनता सब देख रही है—
कौन राज्य को आगे बढ़ा रहा है, और कौन सिर्फ नफरत फैलाने में लगा है।


“फडणवीस को जितना कोसोगे… वो उतने मजबूत बनेंगे”

बावनकुले ने सपकाल के बयान को सीधे-सीधे जनता का अपमान बताया और कहा:

“मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा:

“कांग्रेस अपनी पार्टी टूट रही है, नेता भाग रहे हैं… इसकी चिंता छोड़कर फडणवीस जी को गाली देने में लगी है। महायुति सरकार के कामों से कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।”


महाराष्ट्र की राजनीति में नई तकरार

बावनकुले के इस करारे हमले ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सपकाल का यह बयान कांग्रेस को भारी पड़ सकता है, क्योंकि देवेंद्र फडणवीस राज्य में सबसे मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं—और उन पर निजी हमला करना कांग्रेस की रणनीति को नुकसान पहुंचा सकता है।

दूसरी तरफ, भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर पलटवार कर रहे हैं, जिससे चुनावी हलचल और तेज होती दिख रही है।


क्या सपकाल का बयान उलटा पड़ेगा?

राजनीतिक समीकरणों के बीच अब यह बड़ा सवाल है—
क्या हर्षवर्धन सपकाल की यह टिप्पणी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी?
क्या देवेंद्र फडणवीस और भी मजबूत होकर उभरेंगे?
और चंद्रशेखर बावनकुले के इस तीखे प्रहार के बाद कांग्रेस क्या कदम उठाएगी?

यह विवाद अब रुकने वाला नहीं दिखता। महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी जंग और तेज होने वाली है।


Exclusive Report | Manish Kumar Ankur


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe