Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सौसर–निमनी मेन रोड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप; निमनी, कढ़ैया और इंदिरा आवास के ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

सौसर–निमनी मेन रोड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप; निमनी, कढ़ैया और इंदिरा आवास के ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Om Singh Thakur | सौसर/पांढुरना: सौसर से निमनी जाने वाली 5 किलोमीटर मेन रोड की खराब गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर निमनी, कढ़ैया और इंदिरा आवास के ग्रामवासियों ने SDM महोदय को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 में बनाई गई यह सड़क शुरुआती बरसात में ही टूट-फूट का शिकार हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार धूप काले में राधा कंस्ट्रक्शन, छिंदवाड़ा द्वारा इस रोड का निर्माण किया गया था, जिसकी गारंटी 5 साल की है। लेकिन सड़क निर्माण में लो-क्वालिटी मटेरियल का उपयोग किया गया, डामरीकरण की लेयर आधा इंच से भी कम है, रोड की साइडिंग नहीं भरी गई, नाली का निर्माण नहीं हुआ और न ही झाड़ियों की सफाई की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरा कार्य लापरवाही और घटिया स्तर पर किया गया।

बरसात के दौरान सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे हो गए, मटेरियल बह गया और सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार फोन पर शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया। कुछ गड्ढों की रिपेयरिंग की गई, लेकिन वह भी बारिश में फिर से खराब हो गई। हाल ही में किए गए रिपेयर को भी ग्रामीण “सिर्फ दिखावा” बता रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि तीनों गांवों के बच्चे रोज साइकिल से स्कूल और कोचिंग जाते हैं, किसान व मजदूर इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने SDM से मांग की है कि सड़क की तकनीकी जांच कर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए तथा पूरी सड़क को दोबारा क्वालिटी के साथ रिपेयर किया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो धरना, प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे
वर्षा विश्राम भोयर, मारोति करोकर, विश्राम भोयर, राजा बोडे, हेमराज सोनेकर, राजेंद्र वाड़स्कर, बालाजी हिवरे, चंद्रकांत वडोले, नारायण बंद, सुभाष रंगारे, भगवान रूंधे, ज्ञानेश्वर गावंडे, योगेश अम्बाधरे, रितिक चौधरी, सुनील भोंगड़े, शिव पिंपलकर आदि ग्रामीण।


Om Singh Thakur | सौसर/पांढुरना


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe