Manish Kumar Ankur | Nagpur : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक वापसी के बाद बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
और इसी कड़ी में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने एक मजबूत और साफ-साफ संदेश देते हुए कहा है कि बिहार ने एक बार फिर विकास को चुना है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
बावनकुले ने न सिर्फ NDA को बधाई दी, बल्कि बिहार की जनता को धन्यवाद भी दिया। मगर साथ ही उन्होंने कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर कोई चुनाव नहीं जीतता। जनता के बीच रहना पड़ता है, उनके लिए काम करना पड़ता है।
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने बिहार में NDA को मिली बंपर जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने साफ कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास को चुना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा किया है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा और NDA का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। बिहार की जनता को उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि ये जीत विकास, विश्वास और काम की जीत है।
लेकिन असली राजनीतिक हलचल तब मच गई, जब बावनकुले ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज को अब सीख लेनी चाहिए, क्योंकि वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर चुनाव नहीं जीते जाते। जनता को झूठी कहानियों से नहीं, काम से प्रभावित किया जाता है।
उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात और कही कि भाजपा जब भी चुनाव हारती है, तो हम दूसरों पर आरोप नहीं लगाते बल्कि आत्मचिंतन करते हैं, अपनी गलतियों को सुधारते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि महाराष्ट्र में जब भाजपा लोकसभा चुनाव में कमजोर पड़ी थी, तब किसी पर ठीकरा फोड़ने की जगह पार्टी ने खुद को सुधारा। और उसी आत्मचिंतन का नतीजा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिली।
बावनकुले ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें भी आत्मचिंतन की जरूरत है, न कि हर बार चुनाव आयोग, भाजपा या जनता पर ठीकरा फोड़ने की। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो कांग्रेस का भविष्य और भी धुंधला हो जाएगा।
बिहार चुनाव का ये नतीजा सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदलता, बल्कि नेताओं के काम करने के तरीकों पर भी सवाल खड़े करता है। बावनकुले का राहुल गांधी पर सीधा हमला आने वाले समय की राजनीतिक गर्माहट का संकेत भी दे रहा है।
अगर आप राजनीति की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक तरीके से देखना चाहते हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकन ज़रूर दबाएं… ताकि हर अपडेट आप तक बिना देरी पहुंच सके।
ब्यूरो रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर, नागपुर
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7