
जगदीश तेली | क्राइम रिपोर्ट | आनंदपुरी (बांसवाड़ा)। गुजरात सीमा से सटे बांसवाड़ा जिले के वरेठ गांव के घने जंगल में मंगलवार देर शाम एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।
खबर के मुताबिक “ग्रामीणों को जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि उसी पेड़ के नीचे एक युवती की अर्धनग्न अवस्था में लाश पड़ी थी।” दोनों शव करीब 15 दिन पुराने बताए जा रहे हैं और पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों ने देखा डरावना दृश्य, तुरंत दी सूचना
जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण लकड़ी लेने जंगल पहुंचे थे। तेज दुर्गंध आने पर जब वे पास गए तो पहले उन्होंने पेड़ से लटका एक सड़ा-गला शव देखा। नीचे जमीन पर बिना कपड़ों के पड़े युवती के शव को देखकर ग्रामीण सहम गए और तुरंत समाजसेवी दिनेश को जानकारी दी। इसके बाद आनंदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
थानाधिकारी कपिल पाटीदार और मानगढ़ चौकी के हेड कॉन्स्टेबल पुष्पराज सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर दोनों शवों को नीचे उतरवाया और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती का शव जमीन से चिपका हुआ था, जबकि युवक के शव का सिर धड़ से अलग हो चुका था।
एफएसएल टीम ने जुटाए अहम सबूत, तीन मोबाइल बरामद
जांच के दौरान पुलिस को मौके से तीन मोबाइल फोन मिले। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए गए। युवक की जेब से एक आधार कार्ड भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस पहचान की दिशा में जांच कर रही है। शवों को बांसवाड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
प्रेम-प्रसंग की आशंका, पुलिस ने कई एंगल से शुरू की जांच
प्राथमिक जांच में पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मान रही है, लेकिन मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आत्महत्या, हत्या या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।
थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने कहा कि घटनास्थल से मिले आधार कार्ड का विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। दोनों शव काफी पुराने और क्षत-विक्षत स्थिति में थे, जिसके कारण पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है।
जगदीश तेली | क्राइम रिपोर्ट | आनंदपुरी (बांसवाड़ा)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7