Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra में अलकायदा नेटवर्क का खुलासा, ATS की पुणे के बाद मुंब्रा में बड़ी कार्रवाई

Maharashtra में अलकायदा नेटवर्क का खुलासा, ATS की पुणे के बाद मुंब्रा में बड़ी कार्रवाई

Crime Report | Akash Dhake | Mumbai : दिल्ली धमाके के बाद अब महाराष्ट्र में बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। आतंक के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस और एजेंसियाँ लगातार छापेमारी कर रही हैं।

बता दें कि ताज़ा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र ATS ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलकायदा से जुड़े संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई पुणे में की गई थी, जहां से कई संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि मुंबई के मुंब्रा इलाके में भी कुछ संदिग्ध छिपे हुए हैं। इसी सुराग पर एटीएस की टीम ने देर रात मुंब्रा में छापा मारा।

सूत्रों के अनुसार, टीम को मौके से कुछ संदिग्ध सामान मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों को शक है कि यह नेटवर्क केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई हिस्सों में फैला हो सकता है।

ATS और खुफिया एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में जुटी हैं। वहीं दिल्ली धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

फिलहाल एटीएस की जांच जारी है और आने वाले घंटों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। सवाल ये है कि आखिर इतने बड़े आतंकी नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हैं और इसके पीछे कौन मास्टरमाइंड है?

अगर आप भी देश की हर बड़ी खबर सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन ज़रूर दबाएं ताकि हर अपडेट सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Crime Report | Akash Dhake | Mumbai



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading