Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / UP Drug Scam: Arpic Pharmaceutical और Eidhika Lifesciences पर बड़ी कार्रवाई, Director Manohar Lal Jaiswal, पत्नी-अर्चना और बेटी-आकांक्षा पर केस

UP Drug Scam: Arpic Pharmaceutical और Eidhika Lifesciences पर बड़ी कार्रवाई, Director Manohar Lal Jaiswal, पत्नी-अर्चना और बेटी-आकांक्षा पर केस


उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप को नशे के लिए बेचने वाले रैकेट पर बड़ा खुलासा हुआ है। औषधि विभाग की जांच में सामने आया कि Arpic Pharmaceutical Pvt. Ltd. और Eidhika Lifesciences Pvt. Ltd. लंबे समय से भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप तैयार कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई कर रहे थे। इसी मामले में दोनों कंपनियों के निदेशक और परिवार के सदस्यों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसमें मुख्य आरोपी के रूप में Arpic Pharmaceutical और Eidhika Lifesciences के Director Manohar Lal Ram Prasad Jaiswal का नाम दर्ज है। रिपोर्ट में उनकी पत्नी Archana Manohar Jaiswal, वाराणसी निवासी उनकी बेटी Akanksha Gupta (W/o Ankit Gupta) और एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है।

लाखों की खेप जब्त, सप्लाई नेटवर्क कई राज्यों में फैला

11 अक्टूबर को औषधि निरीक्षकों की टीम ने लखनऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त सिरप की भारी खेप बरामद की थी। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित Arpic Pharmaceutical Pvt Ltd और Eidhika Lifesciences Pvt Ltd के गोदामों से करोड़ों रुपये का अवैध कोडीन सिरप कब्जे में लिया गया।
जांच में पता चला कि यह सिरप उत्तर प्रदेश के कई जिलों, पश्चिम बंगाल और बिहार में नशे के उपयोग के लिए सप्लाई किया जा रहा था।

फर्जीवाड़ा: फार्मा ग्रेड शुगर की जगह ‘कमर्शियल शुगर’

जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ—Dehradun/Haridwar की Globin Pharmaceutical & Marketing और Arpic Pharmaceutical Pvt Ltd के बीच संबंध पाए गए। आरोप है कि दोनों फर्मों ने सिरप में फार्मास्यूटिकल मानक की शुगर की जगह कमर्शियल शुगर का इस्तेमाल किया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

कई गिरफ्तारियां, 15 से अधिक लोगों पर केस

अब तक लखनऊ, बहराइच और लखीमपुर खीरी में पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 15 से अधिक लोगों पर केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक यह एक सुनियोजित नेटवर्क था, जिसमें अवैध सिरप की खरीद-बिक्री, मिलावट, फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के कई तथ्य सामने आए हैं।

किन धाराओं में केस दर्ज?

आरोपियों पर निम्न गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है:

  • नशे के लिए कोडीन युक्त सिरप की सप्लाई
  • मिलावटी दवाओं की बिक्री
  • धोखाधड़ी
  • जाली दस्तावेज तैयार करना

यह पूरा मामला अब लखनऊ पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त जांच के अधीन है।

.

.

.

.

.

Tags:
Arpic Pharmaceutical Private Limited, Eidhika Lifesciences Pvt Ltd, Globin Pharmaceutical Dehradun, Codeine Syrup Case UP, Lucknow Drug Raid, Manohar Lal Ram Prasad Jaiswal Case, Codeine Cough Syrup Scam


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

दोन महिन्यांपासून डिझेल करार रखडला; भुसावळ आगार प्रशासनावर प्रश्नचिन्ह

दोन महिन्यांपासून डिझेल करार रखडला; भुसावळ आगार प्रशासनावर प्रश्नचिन्ह

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading