Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / सुंदर लड़की और नौकरी का झांसा: जौनपुर में धर्मांतरण का ऐसा खतरनाक खेल, जिसे सुनकर दहल उठे लोग

सुंदर लड़की और नौकरी का झांसा: जौनपुर में धर्मांतरण का ऐसा खतरनाक खेल, जिसे सुनकर दहल उठे लोग

Zishan Alam Report | जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से धर्मांतरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गिरोह गरीब और दलित युवकों को सुंदर लड़की से शादी और नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता था। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश केराकत पुलिस ने किया है, जिसने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे चलता था धर्मांतरण का खेल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह में शामिल महिला गीता देवी खुद को आशा कार्यकर्ता बताकर लोगों का भरोसा जीतती थी। लेकिन असलियत में वह सिर्फ एक आंगनबाड़ी सहायिका थी। गीता देवी अपनी बेटी रंजना, और दो अन्य सहयोगियों सोनू और विजय कुमार के साथ मिलकर गरीब युवकों को अपने जाल में फंसाती थी।

पहले उन्हें शादी और नौकरी का लालच दिया जाता था। इसके बाद उनके घर पर ‘प्रार्थना सभा’ के नाम पर बुलाकर ईसाई धर्म से जुड़ी बातें सुनाई जाती थीं। इन सभाओं में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बयान दिए जाते थे और ईसा मसीह की स्तुति कराई जाती थी।

यूट्यूब से ‘चंगाई सभा’ की तैयारी

पुलिस के अनुसार, गीता देवी की बेटी रंजना YouTube पर धर्मांतरण से जुड़े वीडियो देखकर नोट्स तैयार करती थी। बाद में उन्हीं बातों को प्रार्थना सभाओं में दोहराया जाता था ताकि लोगों को प्रभावित किया जा सके।

सीओ केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि गीता देवी के घर से बाइबिल, ईसा मसीह की तस्वीरें और मसीही भजन की पुस्तकें बरामद की गई हैं।

मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस

जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे गिरोह के पीछे भूलनडीह के दुर्गा यादव और प्रीति दीदी का हाथ है। इन्हें इस नेटवर्क का मुख्य मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस इन दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है

समाज के लिए चेतावनी बन गया जौनपुर का मामला

यह मामला सिर्फ एक जिले का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है—जहां धर्म और लालच को मिलाकर लोगों की सोच से खिलवाड़ किया जा रहा है। जौनपुर में धर्मांतरण का यह खुलासा समाज को झकझोर देने वाला है और इसने धार्मिक धोखाधड़ी के नए तरीकों को उजागर कर दिया है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। देखना होगा कि जौनपुर धर्मांतरण मामले का अंत कहां जाकर होता है।


अगर आप चाहते हैं कि ऐसे सच समाज के सामने आते रहें, तो ‘खबर 24 एक्सप्रेस’ को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन जरूर दबाएं। यहां हर खबर है नई सोच, नया भारत।


ब्यूरो रिपोर्ट : जीशान आलम, जौनपुर यूपी


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading