
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और नागपुर-अमरावती के पालकमंत्री Chandrashekhar Bawankule ने नागपुर के बेलतरोडी क्षेत्र में शिव परिवार देवस्थान द्वारा नवरात्र उत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य दहीहांडी कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भारी उत्साह और श्रद्धा के माहौल के बीच बावनकुले ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता का संदेश फैलता है।
इस मौके पर उनके साथ कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर, पूर्व उपसरपंच जितेंद्र चांदूरकर, अंजलीताई कानफाडे, वैशालीताई ढोणे, सुनील कोडे, सुधीर खोब्रागडे, रविंद्रजी लाकूडकर, मनीषाताई लाकूडकर, शीतलताई यावलकर, मनीषाताई झाड़े, प्रणालीताई महाजन, विद्याताई दिवे, हिरण्याताई इलाईतकर, सुरेखाताई राठोड़, जय नायडू, और कृष्णा हिरेखान सहित अनेक कार्यकर्ता भी शामिल थे।

नवरात्रि के पावन अवसर पर हुए इस भव्य दहीहांडी कार्यक्रम में Chandrashekhar Bawankule की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। श्रद्धालुओं ने उनके साथ मिलकर मां दुर्गा की आराधना की और पारंपरिक अंदाज़ में त्योहार का उत्सव मनाया।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7