
“महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री, नागपुर, अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर अपनी बेटी पायल के लिए खास संदेश लिखकर जताया पिता का गर्व और स्नेह।”
Manish Kumar Ankur | Khabar 24 Express| नागपुर: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस (International Daughter’s Day 2025) के मौके पर महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री और नागपुर-अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने अपनी बेटी पायल बावनकुले (Payal Bawankule) के लिए भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा संदेश लिखा जो हर पिता के दिल को छू लेता है और बेटियों के महत्व को एक नई ऊंचाई देता है।
बावनकुले ने अपने संदेश में लिखा,
“मेरा अभिमान, मेरी संतुष्टि और मेरी खुशी मेरी बेटी है! मेरी बेटी मेरे जीवन का अनमोल खजाना है। उसका अस्तित्व मेरी दुनिया को और अधिक सुंदर और सार्थक बनाता है। पायल, तुम हमेशा धैर्य, आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ती रहो। तुम्हारी मेहनत और गुणों से तुम्हारा जीवन सफल, समृद्ध और सुखी हो। अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”
बेटी पायल पर गर्व जताया
चंद्रशेखर बावनकुले ने बेटी पायल को अपने जीवन का “अनमोल खजाना” बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एक पिता के रूप में उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और वह चाहेंगे कि पायल हमेशा आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ जीवन में आगे बढ़े।
बेटियों का सम्मान क्यों है जरूरी
हर साल सितंबर के चौथे रविवार को अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस (International Daughter’s Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य बेटियों के प्रति प्रेम, सम्मान और गर्व व्यक्त करना है। समाज में बेटियों के योगदान और उनके महत्व को पहचानने का यह एक अवसर होता है।
बावनकुले जैसे जनप्रतिनिधियों द्वारा बेटियों के प्रति जताया गया स्नेह समाज को यह संदेश देता है कि बेटियां न सिर्फ परिवार की शान होती हैं, बल्कि वे भविष्य की मजबूत नींव भी हैं।
Exclusive Article : Manish Kumar Ankur
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7