Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में त्रासदी और तबाही के संकेत; क्या पुष्पा संभाल पाएगी बिखरती ज़िंदगी?

सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में त्रासदी और तबाही के संकेत; क्या पुष्पा संभाल पाएगी बिखरती ज़िंदगी?

मुंबई, सितंबर 2025: सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ दर्शकों का दिल जीतते हुए अब और भी रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है।

वकील बनने का सपना देखने वाली पुष्पा (करुणा पांडे) की ज़िंदगी में ऐसे हालात आने वाले हैं, जो उसकी हिम्मत, धैर्य और रिश्तों की परीक्षा लेने वाले हैं।

हाल के एपिसोड्स में जहां सोनल (भक्ति राठौड़) दीप्ति (गरिमा परिहार) की मदद के लिए घर आती है, वहीं बापोदरा (जयेश भरभाया) से उसका टकराव पुष्पा को बीच में फंसा देता है।

आने वाले एपिसोड्स में एक ऐसा मोड़ आएगा, जहाँ रजत का चौंकाने वाला और खतरनाक कदम न सिर्फ पुष्पा को तोड़ देगा, बल्कि पुलिस उसकी भूमिका पर सवाल उठाकर दोषारोपण भी शुरू कर देगी।

दूसरी तरफ मयूर, रजत को कनाडा जाने का लालच देकर उसके सपनों को भटकाने की कोशिश करता है। वहीं पुष्पा पिता के दबाव और चालों से उसे बचाने के लिए संघर्ष करती है।

इसी बीच, दीप्ति कादंबरी की कथित प्रेग्नेंसी की सच्चाई का पर्दाफाश करने के लिए जाँच में जुटती है। हर तरफ भावनाओं का उबाल और रहस्यों का खुलासा होने के बीच पुष्पा खुद को जीवन की सबसे कठिन परीक्षा में खड़ा पाती है।

अब सवाल उठता है – क्या पुष्पा की ताकत इतनी होगी कि जब सब कुछ बिखरता नज़र आए, तब भी वह अपने परिवार को संभाल पाएगी?

शो में पुष्पा का किरदार निभा रहीं करुणा पांडे कहती हैं,
“पुष्पा सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि उन तमाम औरतों का चेहरा है, जो परिवार की जिम्मेदारियों और चुनौतियों के बीच भी उम्मीद नहीं छोड़तीं। हर मुश्किल में वह खुद को और मजबूत बनाकर आगे बढ़ती हैं। मुझे लगता है कि दर्शक इस किरदार में खुद को देख पाएंगे, क्योंकि इसमें संघर्ष भी है, अपनापन भी और प्रेरणा भी।”

इस शो ने दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है और आने वाले एपिसोड्स में यह कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेगी।

👉 देखिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।


Entertainment Desk : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading