Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Asia Cup 2025, India Pakistan Cricket Match को लेकर सवालों के घेरे में PM Modi Amit Shah, खून और क्रिकेट साथ-साथ कैसे?

Asia Cup 2025, India Pakistan Cricket Match को लेकर सवालों के घेरे में PM Modi Amit Shah, खून और क्रिकेट साथ-साथ कैसे?

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत का पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलना अब राजनीतिक विवाद बन गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत के बाद भी भारत द्वारा पाकिस्तान से मैच खेलने की अनुमति देने पर विपक्षी दलों ने केंद्र की भाजपा-एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। Social Media में लोग लाल आंखों की भी बात कर रहे हैं। लेकिन कुछ तो लोग कहेंगे और लोगों के काम है कहना

लेकिन कमी उन कहने वालों की भी तो नहीं है…. बात ऐसी है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का पानी रोका गया, सारे बिजनेस नाते तोड़ दिए गए… तो हम इमोशनल भारतीयों को लगा कि अब पाकिस्तान को हम हर मौके पर धूल चटाएंगे… कोई वास्ता नहीं रखेंगे, सारे रिश्ते तोड़ देंगे। लेकिन हमें क्या पता था कि सरकार क्रिकेट प्रेमी है। और ऐसा क्रिकेट मैच जिसमें रुचि बड़े से बड़ा बिजनेसमैन रखता हो।

और बात अगर भारत पाकिस्तान के मैच की हो.. तो बात ही क्या कहनी… अरबों रुपए का सट्टा, अरबों रुपए का व्यापार।

वहीं विपक्षी दलों कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), तृणमूल कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के दलों के साथ आम आदमी पार्टी ने इसे देश की भावनाओं और शहीदों का अपमान करार दिया है। जबकि वो वन गिरेबान में नहीं झांकेंगे… क्योंकि पाकिस्तान तो कभी सुधरा ही नहीं। कांग्रेस के जमाने में भी ये सब हुआ लेकिन मैच नहीं रुके।

विपक्ष ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि “खून और क्रिकेट साथ-साथ नहीं बह सकते।”

विपक्ष का आरोप: देशभक्ति की जगह राजनीतिक मजबूरी

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि “शाहिद अफरीदी के साथ चोचें लड़ाना आपकी मजबूरी होगी, लेकिन आतंकी पाकिस्तान के साथ मैच खेलना हमारी कोई मजबूरी नहीं है।” उन्होंने पहलगाम में शहीद हुए जवानों का हवाला देते हुए भाजपा से पूछा, “क्या यही है आपकी देशभक्ति?”

अरविंद केजरीवाल का सवाल – ट्रंप के दबाव में क्या मैच?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा – “सारा देश कह रहा है कि ये मैच नहीं होना चाहिए। फिर ये मैच क्यों करवाया जा रहा है? क्या ये भी ट्रंप के दबाव में किया जा रहा है? आखिर ट्रंप के आगे कितना झुकोगे?”

महुआ मोइत्रा का तंज – खून और क्रिकेट साथ-साथ?

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा – “पाकिस्तान में खून और पानी साथ नहीं बह सकते, लेकिन खून और क्रिकेट साथ बह सकते हैं। खासकर तब जब अमित शाह के ‘केवल योग्यता’ वाले बेटे की किस्मत इसी पर निर्भर हो।”

उद्धव ठाकरे का आक्रोश – ऑपरेशन सिंदूर का अपमान

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बंद कर दिया गया है क्या? पहलगाम में शहीद जवानों के जख्म अभी ताजा हैं, फिर भी मैच करवाना राष्ट्रीय भावना का अपमान है। उन्होंने लोगों से मैच न देखने की अपील की और कहा कि यह क्रिकेट खेल नहीं, बल्कि सैनिकों की शहादत की अनदेखी है। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना की महिला कार्यकर्ता सिंदूर इकट्ठा कर प्रधानमंत्री कार्यालय भेजेंगी।

सोशल मीडिया पर भी विरोध

राजधानी दिल्ली से लेकर अन्य शहरों में रेस्तरां और क्लबों को मैच का प्रसारण न दिखाने की चेतावनी दी गई। सोशल मीडिया पर भारत-पाक क्रिकेट मैच का बहिष्कार करने का अभियान चल रहा है। कई लोग इसे भाजपा की राजनीतिक मजबूरी बता रहे हैं।


निष्कर्ष

एशिया कप में पाकिस्तान से मैच खेलने का मुद्दा अब सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा। यह देशभक्ति, राजनीति, सैनिकों की शहादत और सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़ा बड़ा सवाल बन गया है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से जवाब मांग रहा है कि जब सीमाओं पर हमारे जवान अपनी जान दे रहे हैं तो खेल के नाम पर ऐसे समझौते क्यों किए जा रहे हैं?

आपकी राय क्या है? क्या आपको लगता है कि भारत को पाकिस्तान से खेलना चाहिए या नहीं? अपनी राय नीचे कमेंट में लिखें और खबर को शेयर करें।


Bureau Report : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading