Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra सरकार ने 1.08 लाख करोड़ रुपये के MoU पर किए हस्ताक्षर, 47,000 नौकरियों का रास्ता खुला

Maharashtra सरकार ने 1.08 लाख करोड़ रुपये के MoU पर किए हस्ताक्षर, 47,000 नौकरियों का रास्ता खुला

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को आर्थिक विकास को तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने 1,08,599 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस निवेश से 47,000 प्रत्यक्ष नौकरियां उपलब्ध होंगी, जिससे राज्य के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशक और उद्योग महाराष्ट्र की प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि निवेशकों को अच्छा माहौल मिले और वे राज्य में अपने उद्योगों का विस्तार कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र उद्योग, व्यापार और रोजगार का नया केंद्र बने, इसके लिए सरकार हर संभव मदद करेगी।

प्रमुख परियोजनाएँ और निवेश

एमजीएसए रियल्टी


औद्योगिक गोदाम, डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक्स हब में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 10,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

लोढ़ा डेवलपर्स


ठाणे जिले के अंबरनाथ में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश कर हरित डेटा सेंटर पार्क बनाएगा। इससे 6,000 नौकरियाँ सृजित होंगी।

अडानी एंटरप्राइजेज


नागपुर जिले के कमलेश्वर लिंगा में 70,000 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण परियोजना शुरू करेगा। इससे 30,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन


नंदुरबार में 2,086 करोड़ रुपये का निवेश करके पॉलीमर उत्पाद परियोजना शुरू करेगा। इससे 600 लोगों को नौकरी मिलेगी।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स


नागपुर जिले के कटोल में 1,513 करोड़ रुपये की खाद्य एवं पेय पदार्थ निर्माण इकाई स्थापित करेगा। इससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

राज्य की प्रगति की दिशा में अहम कदम

महाराष्ट्र सरकार का मानना है कि ये निवेश परियोजनाएँ राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देंगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर सरकार महाराष्ट्र को देश का अग्रणी निवेश केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है।

आपकी क्या राय है? क्या ये निवेश महाराष्ट्र के युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगा? नीचे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा करें। साथ ही, खबर को शेयर करें और हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।


ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading