Report Zishan Alam | Raebareli | Khabar 24 Express : आज हम आपको रायबरेली से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट दिखाने जा रहे हैं, जहाँ बिना किसी मान्यता के स्कूल चलाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

रायबरेली जनपद में एक बार फिर से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। श्री शत्रोहन प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के वर्षों से संचालित हो रहा है। ग्राउंड जीरो पर जब हमारी टीम पहुँची, तो स्कूल की स्थिति देखकर हर कोई दंग रह गया। न तो स्कूल के पास मान्यता के कागज़ हैं और न ही बच्चों की सुरक्षा का कोई इंतजाम।
टीन शेड के नीचे बैठाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, वह भी भयानक बारिश में।
लेकिन असली सवाल यही है—जब मान्यता ही नहीं, तो स्कूल चलाने की अनुमति किसने दी?
इतना ही नहीं, बिना परमिट के खस्ताहाल स्कूली गाड़ियों से बच्चों को स्कूल लाया-ले जाया जा रहा है। परिवहन विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।
अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है।
क्या नौनिहालों का भविष्य बच पाएगा या फिर यह खेल यूँ ही चलता रहेगा?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7