Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Sausar में RTO के नाम पर खुली लूट, अवैध वसूली से परेशान लोग | Khabar 24 Express

Sausar में RTO के नाम पर खुली लूट, अवैध वसूली से परेशान लोग | Khabar 24 Express

मध्यप्रदेश में आर.टी.ओ. के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर ग्रामीण और किसान बेकाबू! भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान संगठन ने सीधे पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन! आरोप – ट्रकों, ट्रैक्टरों, टू-व्हीलर सबको रोका जा रहा है और जबरन वसूली की जा रही है!

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सावनेर मार्ग से लेकर महाराष्ट्र बॉर्डर तक आर.टी.ओ. के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है। संगठन ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि रामाकोना, बोरगाव पाटनसावंगी, नागपुर सहित कई इलाकों में ट्रक, ट्रैक्टर और गाड़ियों को रोककर पैसा वसूला जा रहा है।
इस अवैध धंधे में शामिल शैलेंद्र सिंह का नाम विशेष रूप से सामने आया है। संगठन ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अगर प्रशासन ने अब भी कदम नहीं उठाया तो संगठन ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री तक भेजी गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताइए! वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना न भूलें ताकि ऐसी हर बड़ी खबर सबसे पहले आपके पास पहुँचे।

ब्यूरो रिपोर्ट : ओम सिंह ठाकुर, सौसर

अपने आसपास की खबरों / इंटरव्यू / विज्ञापन / प्रमोशन के लिए संपर्क करें +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe