
जिंदगी हमें हर दिन कुछ न कुछ सिखाती है। कभी हंसाती है, कभी रुलाती है, और कभी बहुत गहरी बातें सिखाकर हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। आज मैं आप सबके लिए एक ऐसी ही सच्ची और मोटिवेशनल कहानी लेकर आया हूं, जो छोटी सी घटना से शुरू होती है लेकिन उसमें छिपा संदेश बेहद गहरा है।
ये कहानी मेरी खुद की जिंदगी की है। और जब आप इसे पढ़ लेंगे तो आपको भी लगेगा – “यार ये तो हमारे साथ भी हुआ है।”
छोटी सी स्कूटी, बड़ी सीख
मेरे पास एक पुरानी स्कूटी है। उसका सेल्फ स्टार्ट खराब है और उसे सिर्फ किक मारकर ही चलाना पड़ता है। एक दिन मैं मंदिर जाने के लिए तैयार हो रहा था और थोड़ा लेट भी हो रहा था। जल्दी-जल्दी में मैंने स्कूटी बाहर निकाली और किक मारनी शुरू कर दी।
अचानक मेरी नजर चाभी पर पड़ी। देखा तो पता चला कि चाभी तो लगी ही नहीं थी!
यानी मैं बिना चाभी लगाए ही स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश करता रहा। मुझे खुद पर गुस्सा भी आया और हंसी भी। सोचो, कितनी मेहनत बर्बाद हो गई सिर्फ इसलिए क्योंकि दिशा सही नहीं थी।
फिर मैंने चाभी लगाई और दोबारा कोशिश की। लेकिन इस बार स्कूटी इतनी देर तक ओवर हो चुकी थी कि फिर भी तुरंत स्टार्ट नहीं हुई। काफी कोशिशों के बाद आखिरकार स्कूटी स्टार्ट हुई और मैं मंदिर निकल पाया। अब आप सोच रहे होंगे कि कितना बुद्धू है जब चाभी ही नहीं लगाई तो स्कूटी स्टार्ट ही कैसे हो जाती।
जी यही तो सीख है। हम मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन सफलता मिल ही नहीं रही… कैसे मिलेगी, हमने चाभी तो लगाई ही नहीं..। चाभी लगी भी है या नहीं ये भी हम देख नहीं रहे हैं।

जिंदगी भी स्कूटी जैसी है
ये छोटी सी घटना हमें बहुत बड़ी सीख देती है। हम जिंदगी में भी यही गलती करते हैं।
हम मेहनत तो करते हैं, लेकिन यह सोचे बिना कि मेहनत किस दिशा में हो रही है।
हम किसी गलत इंसान के लिए या गलत जगह पर मेहनत कर बैठते हैं, और फिर जब परिणाम नहीं मिलता तो दुखी हो जाते हैं।
जिंदगी में मेहनत करना जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है सही दिशा चुनना।
अगर मेहनत सही दिशा में होगी तो नतीजा जरूर मिलेगा।
गलत इंसान, गलत दिशा – सबसे बड़ी भूल
हम अक्सर सोचते हैं कि अगर हम किसी के लिए जी-जान लगाकर मेहनत करेंगे तो शायद वो हमारी मेहनत की कद्र करेगा। लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता।
उदाहरण के लिए, एक पार्टी का कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करता है। वह अपने क्षेत्र में लोगों की सेवा करता है, अपनी जमा पूंजी भी लगा देता है, सिर्फ इस उम्मीद में कि पार्टी में उसका भविष्य बनेगा।
जब चुनाव आते हैं, वह नेताओं के पास टिकट की मांग करता है। नेता उसे दिलासा देते हैं कि मेहनत की है, तुम्हारे बारे में सोचा जाएगा। लेकिन जब टिकट की घोषणा होती है तो उसका नाम लिस्ट में नहीं होता। टिकट उस व्यक्ति को मिलता है जिसके पास पैसा है, जिसने ऊपर तक पहुंच बनाई है।
यानी मेहनत करने वाला पीछे रह गया, और पैसा दिखाने वाला जीत गया।
यह कहानी बताती है कि सिर्फ मेहनत करना काफी नहीं है। मेहनत अगर सही दिशा में, सही जगह पर और सही इंसान के लिए होगी तभी उसका फल मिलेगा।
बिना सोच-समझ के मेहनत = समय और ऊर्जा की बर्बादी
अगर हम बिना सोचे-समझे मेहनत करेंगे तो नतीजा वैसा ही होगा जैसा मेरी स्कूटी का हुआ।
मैं मेहनत करता रहा, लेकिन चाभी लगाए बिना।
मेहनत हो रही थी, लेकिन सही दिशा में नहीं थी।
हमें क्या करना चाहिए?
- पहले लक्ष्य तय करें – मेहनत से पहले यह सोचें कि आप किसके लिए मेहनत कर रहे हैं।
- सही दिशा चुनें – मेहनत उसी जगह करें जहां से आपको परिणाम मिलने की संभावना है।
- गलत इंसान पर मेहनत न करें – अगर सामने वाला आपकी मेहनत की कद्र ही नहीं करता तो उसके पीछे वक्त बर्बाद न करें।
- सही समय पर सही काम करें – देर से की गई मेहनत भी कई बार बेकार हो जाती है।
- अपने लिए मेहनत करें – हमेशा याद रखें, सबसे पहले मेहनत अपने सपनों और अपने भविष्य के लिए करें।
निष्कर्ष
मेहनत हमेशा रंग लाती है, लेकिन जब वो सही जगह और सही दिशा में की जाए।
जिंदगी की गाड़ी भी स्कूटी जैसी है – अगर चाभी नहीं लगी होगी तो चाहे जितनी किक मार लो, वह चलेगी नहीं।
👉 अगर आपको यह कहानी और इसमें छुपी सीख पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
👉 और ऐसी ही सच्ची, मोटिवेशनल और सोच बदल देने वाली कहानियों के लिए जुड़े रहिए Manish Kumar Ankur और Khabar 24 Express के साथ।

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7