Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / खबरें / Chandrashekhar Bawankule ने Nana Patekar से की मुलाकात, गणपति पूजा में हुए शामिल

Chandrashekhar Bawankule ने Nana Patekar से की मुलाकात, गणपति पूजा में हुए शामिल

पुणे: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) इन दिनों पुणे (Pune) दौरे पर हैं। गणेशोत्सव के मौके पर उन्हें कई गणपति मंडलों और पंडालों से आमंत्रण मिला, जिसे उन्होंने भावपूर्वक स्वीकार किया और विभिन्न स्थानों पर जाकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की।

इसी क्रम में वे सिंहगढ़ पायथा स्थित डोणजे गांव पहुंचे, जहां मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निवास नानाची वाडी पर आयोजित गणपति पूजा में शामिल हुए। यहां बावनकुले ने नाना पाटेकर से विशेष मुलाकात की और गणपति बप्पा के दर्शन किए।

गणपति की सुंदर मूर्ति और आकर्षक पुष्प सजावट ने सभी का मन मोह लिया। खास बात यह रही कि सजावट खुद नाना पाटेकर ने की थी। इस दौरान बावनकुले ने पूरे समाज की खुशहाली और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पाटेकर परिवार ने चंद्रशेखर बावनकुले का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें रामचरितमानस ग्रंथ भेंट किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रेरणादायी चर्चा हुई। वहीं, बावनकुले ने नाना पाटेकर को कोराडी स्थित माँ श्री महालक्ष्मी मंदिर दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया। इस पर नाना पाटेकर ने सहमति जताते हुए कहा – “जगदंबा!”

गणेशोत्सव के इस मौके पर चंद्रशेखर बावनकुले और नाना पाटेकर की मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही।

Ganpati Bappa Morya!

ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, पुणे


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe