Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Navi Mumbai में बच्ची ने बताई पिता की काली करतूत, ऐसे मम्मी को जलाया

Navi Mumbai में बच्ची ने बताई पिता की काली करतूत, ऐसे मम्मी को जलाया

नोएडा की घटना के बाद अब नवी मुंबई से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला। मौत के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहानी गढ़ी, कि पत्नी ने खुद को जला लिया। लेकिन उसकी 7 साल की बच्ची ने पूरा सच सामने ला दिया।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरण इलाके में यह मामला 25 अगस्त की सुबह सामने आया।
आरोपी—राजकुमार रामशिरोमणि साहू।
शक—अपनी पत्नी जगरानी पर।
और इसी शक ने इस पूरी घटना को जन्म दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले पत्नी को कमरे में बंद किया और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने खुद कमरे में आग लगा ली थी और वह उस समय घर पर मौजूद नहीं था। इसी आधार पर पुलिस ने शुरुआती जांच में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।

लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो सच्चाई सामने आने लगी।
सबसे अहम गवाही मिली आरोपी की 7 साल की बेटी से।
उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही मां को आग लगाई थी।

इसके साथ ही इलाके की सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी को घटना के बाद घर से बाहर निकलते हुए देखा गया।
यह बड़ा सबूत साबित हुआ और आरोपी की बनाई कहानी झूठी निकल गई।

वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और बच्ची के बयान ने पूरे मामले का सच उजागर कर दिया।
26 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।

यह मामला बताता है कि शक और घरेलू विवाद किस तरह एक परिवार को तोड़ सकते हैं। समाज में भरोसा और संवाद ही ऐसी घटनाओं से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।

Bureau Report : Akash Dhake, Navi Mumbai


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe