
“अगर इंसान चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता है, Nagpur के Prem Chopkar की Will Power ने बनाया उन्हें मिसाल”
कहते हैं अगर इंसान ठान ले, तो कोई मुश्किल, कोई दर्द और कोई हालात उसके हौसले को हरा नहीं सकते। जिंदगी में कई बार हालात हमें तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन असली जीत उसी की होती है जो टूटने के बजाय और मजबूत होकर खड़ा हो जाता है। Nagpur के रहने वाले Prem Chopkar इसकी जीवंत मिसाल हैं।
एक साधारण लेकिन हंसमुख इंसान – Prem Chopkar Biography
Prem Chopkar, Income Tax GST Practitioner हैं। स्वभाव से बेहद मिलनसार, हमेशा मुस्कुराकर बात करने वाले और सरल जीवन जीने वाले Prem अपने दोस्तों के बीच हमेशा माहौल को खुशनुमा बना देते हैं।
Accident जिसने बदल दी जिंदगी – Prem Chopkar Accident Story
एक दिन Prem अपनी Bike से घर से बाहर निकले। रास्ते में सामने से एक स्कूटी सवार ने Wrong Side आकर टक्कर मार दी। इस हादसे में Prem को चोट तो आई, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया। Bike खुद चलाकर घर लौट आए।
लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। घर लौटते समय मोड़ पर Bike स्लिप हो गई और Prem कमर के बल गिर पड़े। Hip Joint में पहले से Fracture था, उसी पर फिर से चोट लगी और इस बार बड़ा Fracture हो गया। इलाज हुआ, और Doctors ने Bed Rest की सलाह दी।
दर्द के बीच भी मुस्कुराते रहे – Prem Chopkar Motivation
Doctor के मुताबिक Prem को लंबे समय तक आराम करना चाहिए था। लेकिन Prem का मन हर रोज़ Garden जाने, Yoga करने और दोस्तों के साथ ठिठोली करने को तरसता रहा। दर्द, चोट और Bed Rest की बंदिशों के बावजूद Prem ने हार नहीं मानी।
धीरे-धीरे उन्होंने Garden जाना शुरू किया। वहां बैठकर दोस्तों से मिले, Yoga की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी पुरानी दिनचर्या को वापस जीना शुरू कर दिया।
Yoga से मिली नई ताकत – Prem Chopkar Yoga Journey

Yoga के प्रति Prem का लगाव उन्हें हर दिन और मजबूत बनाता गया। उन्होंने आसान आसनों से शुरुआत की और धीरे-धीरे कठिन आसनों में भी महारत हासिल कर ली। आज Prem न सिर्फ Yoga करते हैं बल्कि Sirsasana (शीर्षासन) जैसे कठिन आसन भी सहजता से कर लेते हैं।

सोचिए, जिस इंसान की टांग में Rod डली हो, जिसने Major Fracture झेला हो, वह 10 से 15 मिनट तक Sirsasana कर लें, क्या ये साधारण बात है? Prem यही करते हैं।
Will Power की प्रेरणा – Prem Chopkar Success Story
Prem Chopkar की कहानी सिर्फ एक इंसान की मजबूती नहीं, बल्कि Will Power और Motivation की ऐसी मिसाल है जो हर किसी को Inspire करती है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इंसान ठान ले तो दर्द भी हार जाता है और जज्बा जीत जाता है।

आज Prem हर रोज़ Garden में अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हैं, Yoga करते हैं और आसपास के लोगों को यही संदेश देते है।
“जिंदगी चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हो, अगर आप हिम्मत रखो तो कोई चोट, कोई दर्द आपको रोक नहीं सकता।”
.
.
Exclusive Story : Khabar 24 Express
.
.
.
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7