Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar हुए लापता? इस्तीफे के बाद से गायब… विपक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar हुए लापता? इस्तीफे के बाद से गायब… विपक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद… और अचानक इस्तीफा… उसके बाद ऐसे ग़ायब, जैसे ज़मीन निगल गई या आसमान खा गया!”


21 जुलाई की रात, देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वजह बताई स्वास्थ्य कारण… लेकिन हैरानी की बात ये कि इस्तीफे के बाद से वो ना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे… और ना ही मीडिया के सामने आए। अब विपक्ष में मचा है बवाल! शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सीधे गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख डाली।

“धनखड़ इस्तीफे के दिन तक बिल्कुल स्वस्थ दिख रहे थे, फिर अचानक इस्तीफा… और उसके बाद लापता! उनके स्वास्थ्य या ठिकाने पर कोई आधिकारिक अपडेट क्यों नहीं?”

और फिर आया वो ट्वीट… जिसने सोशल मीडिया में तूफान ला दिया! पूर्व केंद्रीय मंत्री और मशहूर वकील कपिल सिब्बल ने X (Twitter) पर लिखा –

“क्या हमें बताया जाएगा कि पूर्व उपराष्ट्रपति कहां हैं? क्या वो सुरक्षित हैं? अमित शाह जी को जवाब देना चाहिए…”

इस ट्वीट के कुछ ही मिनटों में #JagdeepDhankhar सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
कई यूजर्स ने इसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चेतावनी बताया… तो कुछ ने इसे विपक्ष का राजनीतिक ड्रामा कहा।

लेकिन असली सवाल जस का तस
क्या जगदीप धनखड़ खुद सामने आकर इन सवालों का जवाब देंगे… या फिर यह मामला हमेशा एक रहस्य बनकर रह जाएगा?

क्योंकि ये सिर्फ एक नेता का ग़ायब होना नहीं… ये देश के पूर्व उपराष्ट्रपति के अचानक लापता होने की कहानी है… और हर भारतीय को इसका जवाब चाहिए!”

अपने आसपास की खबरों/ विज्ञापन/प्रमोशन के लिए कॉल करें +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading