Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bulandshahr में बहन ने कर दी भाई की हत्या, वजह सुनकर कांप उठेंगे आप

Bulandshahr में बहन ने कर दी भाई की हत्या, वजह सुनकर कांप उठेंगे आप

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आई एक दिल दहला देने वाली वारदात… जहां रिश्तों की पवित्रता को कलंकित करते हुए एक भाई ने अपनी ही बड़ी बहन से छेड़छाड़ की, और इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।


नगर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में बुधवार दोपहर 26 वर्षीय महिला ने अपने छोटे भाई… सिर्फ़ 22 साल के युवक… का चाकू से गला रेतकर कत्ल कर दिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया — उसका कहना है कि भाई शराब के नशे में घर पहुंचा और उससे जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई हुई और फिर उसने चाकू से वार कर दिया।

वारदात के बाद महिला अपनी मां के पास अस्पताल पहुंची और कहा — “मैंने भाई को मार डाला”। मां ने जब घर आकर देखा तो बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह नज़ारा देखकर मां चीख पड़ीं… लेकिन बेटी वहां से फरार हो गई।

मां का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता… पहले ही पति को खो चुकीं थीं, और अब बेटे को भी। बिलखते हुए वह कहती हैं — “मेरे बुढ़ापे का सहारा मेरी बेटी ने ही छीन लिया… उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या दोपहर दो से तीन बजे के बीच हुई, लेकिन किसी ने कोई चीख या शोर नहीं सुना। बहन चुपचाप दरवाज़ा बंद करके घर से निकली और मां के पास पहुंच गई।

लेकिन बहन के मुताबिक छोटा भाई उससे छेड़छाड़ कर रहा था। जिसके बाद बहन ने चाकू उठाकर उसे डराने की कोशिश की लेकिन इसी छीना झपटी में चाकू उसकी गर्दन पर चल गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की और देर शाम आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी का कहना है कि छीना-झपटी के दौरान चाकू से भाई की गर्दन कट गई… लेकिन पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आएगा।

रिश्तों के इस खौफनाक अंजाम ने पूरे बुलंदशहर को सन्न कर दिया है…।

अपने आसपास की खबरों/ विज्ञापन/ प्रमोशन के लिए संपर्क करें +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading