महाराष्ट्र में महिला कल्याण के नाम पर शुरू की गई लड़की बहन योजना अब जांच और शर्मिंदगी का कारण बन गई है।
इस योजना का मकसद था – आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करना, लेकिन अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 14,000 पुरुषों ने इस योजना का धोखाधड़ी से लाभ उठा लिया!
राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए साफ कहा है –
“जिन पुरुषों ने इस योजना का गलत तरीके से लाभ उठाया है, उनसे पैसा वसूला जाएगा। और अगर कोई टालमटोल करेगा, तो कार्रवाई तय है!

आपको बता दें, लाडकी बहन योजना पिछले साल अगस्त में शुरू की गई थी। इसका मकसद था कि 21 से 65 साल की आयु की उन महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता दी जाए जिनकी सालाना पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।
लेकिन अब जांच में सामने आया कि कई सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं और यहां तक कि पुरुष भी लाभार्थियों की सूची में शामिल हो गए।
सरकार अब ऐसे फर्जी लाभार्थियों को हटाने में जुट गई है। अजित पवार ने कहा है कि योजना की समीक्षा लगातार चलती रहेगी और जैसे ही कोई गड़बड़ी मिलेगी, नाम हटाए जाएंगे और रकम वसूली जाएगी।
लोगों की ज़रूरत की योजनाएं जब धोखाधड़ी का शिकार बन जाती हैं, तो सवाल सिर्फ सिस्टम पर नहीं, समाज पर भी उठते हैं।
अब देखना है कि 14,000 पुरुषों से वाकई में कितनी वसूली होती है…
या फिर ये मामला भी सरकारी फाइलों की धूल में कहीं दबकर रह जाएगा?
आपको क्या लगता है – क्या इन पुरुषों को सजा मिलनी चाहिए?
क्या सरकारी योजनाओं की गारंटी सिर्फ चुनावी जुमले बनकर रह जाती हैं?
कमेंट करके जरूर बताएं, वीडियो को शेयर करें और Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करना न भूलें।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: नागपुर की दिव्या देशमुख बनीं विश्व शतरंज चैंपियन! CM फडणवीस बोले- "महाराष्ट्र का सिर गर्व से ऊंचा