
“राधिका की मौत का राज़!”
“इनाम उल हक से संबंधों की वजह से हत्या?”
“एक उभरती हुई टेनिस स्टार… एक ग्लैमर भरा म्यूज़िक वीडियो… और अब एक चौंकाने वाली हत्या! आखिर राधिका यादव को किसने मारा और क्यों? इस हत्या के पीछे क्या कोई मुस्लिम युवक है?
राधिका यादव हत्यामदंड पर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राधिक के एक मुस्लिम दोस्त का नाम सामने आया है और बताया जा रहा है कि इस मुस्लिम युवक के साथ राधिका एक म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुकी थी।
और पिता को ये नजदीकियां पसंद नहीं थीं।
गुरुग्राम की टेनिस स्टार राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। लेकिन अब इस सनसनीखेज मामले में एक नया एंगल सामने आ रहा है।
पुलिस जांच में राधिका का नाम एक ऐसे युवक से जोड़ा जा रहा है जो इन दिनों विदेश में रह रहा है और जो राधिका के साथ एक म्यूज़िक वीडियो में भी नजर आया था।
राधिका और उस युवक के बीच तीन मिनट का एक गाना शूट हुआ था — नाम था “कारवां”। इसी वीडियो में इनाम-उल-हक नाम का युवक बतौर एक्टर नजर आता है, जो फिलहाल दुबई में है।
लेकिन इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब इनाम-उल-हक ने सामने आकर ये कहा कि —
मैं उनसे पहली बार टेनिस प्रीमियर लीग में मिला था, जो दुबई में आयोजित हुई थी। उसके बाद एक म्यूजिक वीडियो में मुलाकात हुई। बस काम के सिलसिले में… हमने उन्हें एक एक्ट्रेस की तरह ट्रीट किया और शूट खत्म होते ही वह चली गईं।
इनाम का कहना है कि उसे जबरन इस केस से जोड़ा जा रहा है, जबकि वो राधिका से केवल दो बार ही मिला था।
हालांकि पुलिस अब तक इस युवक को क्लीन चिट नहीं दे रही है, लेकिन जांच की दिशा अब इस वीडियो और उसके कनेक्शन की ओर भी मुड़ चुकी है।

सूत्रों की मानें तो राधिका के पिता को उसकी कुछ गतिविधियों पर शक था। राधिका की सोशल लाइफ और उसके शूट्स को लेकर घर में तनाव की स्थिति थी। ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है —
क्या किसी रिलेशनशिप या दोस्ती के चलते राधिका की जान गई?
या फिर ये सिर्फ एक म्यूज़िक वीडियो की कहानी है जिसे गलत एंगल मिल गया?
राधिका की हत्या के पीछे की असली वजह क्या है? क्या वाकई कोई ‘ऑनर’ एंगल है या फिर मामला कुछ और है?
इस पूरे केस की सच्चाई आपके सामने लाते रहेंगे…
जुड़े रहिए खबर 24 एक्सप्रेस के साथ।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Radhika Yadav Murder Case, khabar 24 Express