Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / रायबरेली में भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

रायबरेली में भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

रायबरेली। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के अवसर पर रायबरेली शहर के प्रभुटाउन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में डॉ. सूरज प्रकाश के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत विकास परिषद रायबरेली शाखा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत कर की। संचालन सचिव अजय त्रिवेदी ने किया।

मुख्य वक्ता डॉ. चम्पा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. सूरज प्रकाश ने वर्ष 1963 में भारत विकास परिषद की स्थापना भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और समाज के नैतिक उत्थान के उद्देश्य से की थी। उन्होंने बताया कि आज देशभर में 1800 से अधिक शाखाएं समाज में संस्कार और सेवा भाव का प्रसार कर रही हैं।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक अम्ब्रीश अग्रवाल तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर वाजपेयी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक राजा राम मौर्य ने सभी से डॉ. सूरज प्रकाश के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, दिवाकर द्विवेदी, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, गजानन खुबेले, डॉ. ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, नीतू चतुर्वेदी, स्नेहलता श्रीवास्तव, इंजी. राकेश मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रवींद्र नाथ श्रीवास्तव और हरिशंकर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने डॉ. सूरज प्रकाश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में शहर के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक भी मौजूद रहे


रायबरेली से रिपोर्ट – जीशान आलम


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading