
महाराष्ट्र का राजस्व विभाग अब बड़े बदलावों की राह पर है… मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने पेश हुई है एक बेहद खास और महत्वाकांक्षी रिपोर्ट… जिसे तैयार किया है खुद राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अगुवाई में बनी छह विशेषज्ञ समितियों ने।
राज्य के अलग-अलग विभागीय आयुक्तों की अध्यक्षता में बनी इन समितियों ने महीनों तक गहन मंथन किया… और अब तैयार हुई है “महसूल अधिकाऱ्यांची हस्तपुस्तिका” यानी “राजस्व अधिकारियों की कार्ययोजना संदर्शिका”…

👉 इस रिपोर्ट में क्या है खास?
- नागरिकों के लिए सेवाओं को आसान और तेज़ बनाने के उपाय
- अधिकारियों के काम का मूल्यांकन तय करने के लिए KPI सिस्टम
- जिले स्तर की योजनाओं में पारदर्शिता और प्रभावशीलता
- बेहतरीन कार्यप्रणालियों का पूरे राज्य में विस्तार
- और सबसे अहम… राजस्व विभाग की पूरी संरचना में व्यापक सुधार
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि…
“हमारा लक्ष्य है कि महाराष्ट्र का राजस्व विभाग देशभर में नंबर वन बने… और इसके लिए हम दिन-रात मेहनत करेंगे।”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पहल की सराहना की… और अधिकारियों को जल्द से जल्द इस कार्ययोजना को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए।
अब देखना होगा कि बावनकुले की ये “महसूल क्रांति”… महाराष्ट्र के राजस्व सिस्टम में कितनी बड़ी और असरदार छलांग लगाती है!
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7