Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Devendra Fadnavis और Chandrashekhar Bawankule की मौजूदगी में Nagpur में निकाली गई सिंदूर सम्मान तिरंगा यात्रा

Devendra Fadnavis और Chandrashekhar Bawankule की मौजूदगी में Nagpur में निकाली गई सिंदूर सम्मान तिरंगा यात्रा

नागपुर में भीषण गर्मी के बीच देशभक्ति जा जज्बा देखने को मिला। तपता सूरज भी लोगों के हौसले को कम न कर पाया।
पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पूरे देश में सिंदूर सम्मान तिरंगा यात्रा बड़े ही उत्साह और जोश के साथ आयोजित की जा रही है।

इसी कड़ी में नागपुर जिले के खापरखेड़ा में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रमुख उपस्थिति रही।
यह यात्रा न केवल भारतीय सेना की वीरता और सफलता का उत्सव थी, बल्कि देशवासियों की सेना के प्रति अपार श्रद्धा, गर्व और आभार का प्रतीक भी बनी।

नागपुर की भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकले बीजेपी नेताओ, कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले

देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में यह यात्रा संपन्न हुई, जिसने हर उपस्थित व्यक्ति के मन में गर्व और जोश भर दिया।

इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे:

  • Dr. अशीषराव आर. देशमुख
  • आ. चरनसिंह ठाकुर
  • पूर्व विधायक अशोक मानकर
  • पूर्व विधायक राजू परवे
  • पूर्व विधायक मल्लिकार्जुन रामी रेड्डी
  • पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर
  • भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य Dr. राजीव पोटदार
  • भाजपा नागपुर जिला अध्यक्ष श्री मनोहरराव कुंभारे
  • जिला अध्यक्ष आनंदराव राउत
  • अशोकराव धोटे, किशोर चौधरी, अरविंद्र गजबिये, प्रफुल मोहते, नितिन गोस्वामी, विपिन नाइक, आशीष फुताने, एवं अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं कार्यकर्ता।

यह यात्रा निश्चित ही देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की मिसाल बनकर याद रखी जाएगी।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Chandrashekhar Bawankule on PM Narendra Modi: “विश्व के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी”, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री का बड़ा दावा

Chandrashekhar Bawankule on PM Narendra Modi: "विश्व के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी", महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री का बड़ा दावा

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading