Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Khabar24 Exclusive / भुसावल मंडल की बड़ी कार्रवाई – 25 वर्षों से जारी 86 अतिक्रमण हटाए

भुसावल मंडल की बड़ी कार्रवाई – 25 वर्षों से जारी 86 अतिक्रमण हटाए

मध्य रेलवे के भुसावल मंडल द्वारा अकोला रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। दिनांक 9 मई 2025 को अकोला स्थित गौतमवाड़ी, आपटापा रोड और चिकलपुरा खराप रोड क्षेत्रों में लगभग 86 अतिक्रमण हटाकर करीब 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की रेलवे भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया गया। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य ₹10 करोड़ बताया गया है।
यह कार्रवाई रेलवे इंजीनियरिंग विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के संयुक्त नेतृत्व में की गई। इसके साथ ही अकोला शहर पुलिस विभाग एवं महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल (MSEB) का भी इस अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। पिछले 25 वर्षों से अतिक्रमित यह भूमि अब पूरी तरह से रेलवे के कब्जे में आ गई है।


यह कार्रवाई रेलवे के भविष्य के विभिन्न बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे अकोला क्षेत्र में रेलवे की कई योजनाओं को क्रियान्वित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
रेलवे प्रशासन ने इस कार्रवाई के पश्चात नागरिकों से अपील की है कि वे रेलवे की संपत्ति पर अतिक्रमण न करें। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

ब्यूरो रिपोर्ट – आकाश ढाके, अकोला


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe