Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बढ़ती गर्मी के बीच वर्धमान फाउंडेशन की तरफ से Vijay Chordiya ने की वणी शहर में शीतल पानी की व्यवस्था

बढ़ती गर्मी के बीच वर्धमान फाउंडेशन की तरफ से Vijay Chordiya ने की वणी शहर में शीतल पानी की व्यवस्था

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र में भी गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में वणी शहर में महावीर बहुउद्देशीय सेवा संस्था वर्धमान फाउंडेशन की तरफ से बड़े समाजसेवी और भाजपा नेता विजय चौरडिया द्वारा 500 शीतल जल की निःशुल्क कैन उपलब्ध करवाई हैं जो शहर के चौक चौराहों, व्यस्त इलाकों व रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होगी।

स्वयं विजय चौरडिया द्वारा शीतल जल की व्यवस्था को शुरू किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी वणी शहर के कई स्थानों पर शीतल जल की व्यवस्था संस्था की तरफ से चौरडिया करते आ रहे थे।
इस नेक कार्य में विजय चौरडिया के पुत्र कुणाल चौरडिया और संस्था के स्वयं सेवक मदद करते हैं।

बता दें कि विजय चौरडिया भाजपा के बड़े नेता हैं साथ ही वे समाज सेवा के बहुत से कार्य करते रहते हैं। समाजसेवा के नेक कार्यों में उनके बेटे कुणाल भी उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं।

विजय चौरडिया द्वारा समाजसेवा के जो अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं उन्हें करने के लिए लोगों में हिम्मत चाहिए क्योंकि निस्वार्थ भाव से अपने खुद का पैसा खर्च करके दूसरों के चेहरे पर खुशी लाना ये विजय चौरडिया जैसे लोग ही कर सकते हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading