
भुसावल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित स्क्रैप बिक्री लक्ष्य को पार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इति पाण्डेय के मार्गदर्शन में भुसावल मंडल ने 85 करोड़ रुपये के आंतरिक लक्ष्य को पूरा कर लिया और 112.93 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री की है, जो कि 32.87% अधिक है। यह बिक्री मध्य रेलवे के किसी भी यूनिट द्वारा इस वित्तीय वर्ष में हासिल की गई सबसे बड़ी स्क्रैप बिक्री है। इससे पहले भुसावल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 110 करोड़ रुपये की बिक्री की थी।
स्क्रैप डिस्पोजल की उपलब्धियां :-
1) पी-वे स्क्रैप: 16936.457 मीट्रिक टन (लक्ष्य 10000 मीट्रिक टन) – 169.36% की वृद्धि।
2) वैगन स्क्रैप 112 वैगन (लक्ष्य 75 वैगन ) – 149.33% की वृद्धि।
3) फेरस मेटल: 4246.420 मीट्रिक टन (लक्ष्य 2000 मीट्रिक टन) – 212.32% की वृद्धि।
4) इलेक्ट्रिक लोको – 27 लोको (लक्ष्य 25 लोको) – 1.08% की वृद्धि।
5) नॉन-फेरस मेटल: 77.378 मीट्रिक टन (लक्ष्य 75 मीट्रिक टन) – 103.17% की वृद्धि।
इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय सभी कारखानों और शेडों के सामूहिक प्रयासों को जाता है, जो स्क्रैप सामग्री को समाप्त करने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं और इस प्रकार ‘जीरो स्क्रैप मिशन’ को एक बड़ी सफलता बनाने में योगदान दे रहे हैं। भुसावल मंडल अपने सभी डिपो को स्क्रैप-मुक्त स्थिति प्राप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है और इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।
यह उपलब्धि भुसावल मंडल के कार्यकुशलता, समर्पण और टीम वर्क की अभूतपूर्व मिसाल प्रस्तुत करती है, जो रेलवे के संचालन को और अधिक कुशल और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में सहायक है।
ब्यूरो रिपोर्ट – आकाश ढाके, भुसावल
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7