Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur Violence News : Chandrashekhar Bawankule ने नागपुर हिंसा को लेकर दिया बड़ा बयान

Nagpur Violence News : Chandrashekhar Bawankule ने नागपुर हिंसा को लेकर दिया बड़ा बयान

नागपुर में दंगाइयों ने जिस तरह की हरकत की है वो माफी के काबिल नहीं है। ये कहना है महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का।
बता दें कि नागपुर हिंसा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री व नागपुर अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने जिले के नेताओं व पुलिस अधिकारियों से मंथन किया वहीं बावनकुले ने भी नागपुर में आला अधिकारियों के साथ बैठक करके हुई हिंसा की जानकारी मांगी साथ ही लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

नागपुर हिंसा पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ”नागपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पहले कभी नहीं देखी गई। जिस तरह से यह घटना हुई, यह स्पष्ट रूप से साजिश का मामला है।” चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर के लोगों को शांत करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

बावनकुले ने कहा कि इस घटना में 34 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 40-45 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 4-5 नागरिक भी घायल हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी हिस्सों में शांति सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह हिंसा कैसे शुरू हुई। स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन अभी नियंत्रण में है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि इस घटना के बारे में बात करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रैक किया जा रहा है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो। हम इस घटना के पीछे के लोगों को ढूंढ़ निकालेंगे।

उन्होंने कहा, ”मैं लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करता हूं। सभी समुदायों को ऐसी घटना के पीछे के लोगों को ढूंढना चाहिए। हमने सभी से कहा है कि वे ऐसे बयान न दें जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो। सत्ता पक्ष और विपक्ष का यह कर्तव्य है कि वे सुनिश्चित करें कि माहौल शांत रहे। नागपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पहले कभी नहीं देखी गई जिस तरह से यह घटना हुई, यह स्पष्ट रूप से साजिश का मामला है।”

नागपुर में हिंसा तब भड़की जब औरंगजेब की कब्र विवाद में वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि धर्मग्रंथ को जला दिया। गुस्से में लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने घरों और वाहनों पर हमला किया और यहां तक कि क्लिनिक को भी नहीं बख्शा।

बता दें कि चंद्रशेखर बवानकुले नागपुर हिंसा पर बेहद गंभीर हैं और वे नहीं चाहते कि किसी तरह की अशांति उनके शहर में फैले या नागपुर में कोई आग लगाए।
नागपुर के लोग शांतिप्रिय लोग हैं यही वजह है कि यहां इस तरह के हालात बेहद ही कम होते हैं। लेकिन इस बार हालत अगर बिगड़े हैं तो कहीं न कहीं इसमें बाहरी लोगों का हाथ हो सकता है।
पुलिस हर एंगल से नागपुर दंगों की जांच कर रही है। वहीं नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी प्रशासन का सहयोग करने के लिए लोगों से अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, नागपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe