Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur हिंसा के ऊपर Chandrashekhar Bawankule ने की ये अपील

Nagpur हिंसा के ऊपर Chandrashekhar Bawankule ने की ये अपील

नागपुर में अफवाह के बाद जिस तरह की आग लगी उससे हर कोई हैरान है। नागपुर में शांति पूर्ण माहौल के बीच तनाव पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वहीं महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और नागपुर अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में हुई हिंसा पर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है साथ ही बावनकुले ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिल शिकायत करें ताकि पुलिस ऐसे असमाजिक तत्वों के ऊपर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर सके।

बता दें कि चंद्रशेखर बवानकुले नागपुर हिंसा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “महाल क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण पत्थरबाजी की घटना के कारण तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। मैं सभी नागपुरवासियों से विनम्र अपील करता हूं कि कृपया प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

एक जागरूक नागरिक के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि शहर में कोई अनुचित घटना न हो। नागपुर को हमेशा से सामाजिक सौहार्द्र का प्रतीक माना जाता रहा है, और हमें इस परंपरा को बनाए रखना चाहिए।

साथ ही, प्रशासन पर पूर्ण विश्वास रखें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, और नागपुर में शांति बनाए रखने में अपना सहयोग दें। यह मेरी आप सभी से विनम्र अनुरोध है।

बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय के पवित्र ग्रंथ को जलाए जाने की अफवाह के बाद तनाव उत्पन्न हो गया, जिसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई और पुलिस पर पथराव किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क और महल इलाकों में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि देखते ही देखते हिंसा दोपहर बाद कथित तौर पर कोतवाली और गणेशपेठ तक फैल गई।

अधिकारियों ने अनुसार यह उपद्रव दोपहर बाद शुरू हुआ, जब बजरंग दल के सदस्यों ने महल इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, अफवाह फैली कि आंदोलन के दौरान कुरान को जलाया गया है। पुलिस के अनुसार बजरंग दल के प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए, जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस के अनुसार शाम को गणेशपेठ थाने में पवित्र ग्रंथ जलाने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत भी दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद, बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग महल, कोतवाली, गणेशपेठ और चिटनिस पार्क समेत शहर के विभिन्न इलाकों में इकट्ठा होने लगे। ऐसे में उपद्रव को भांपते हुए पुलिस ने गश्त तेज की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया।

Bureau Report : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading