Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Holi पर Agra के दो छपरी कुणाल और लक्ष्य की हरकत देखकर गुस्सा रोक नहीं पाओगे

Holi पर Agra के दो छपरी कुणाल और लक्ष्य की हरकत देखकर गुस्सा रोक नहीं पाओगे

होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। बच्चों में इस दिन बड़ा ही उत्साह रहता है। एक दूसरे को गुलाल लगाकर सारे गिले शिकवे दूर किए जाते हैं। और यही इस त्योहार का उद्देश्य भी है। अहंकार पर आस्था और विश्वास की जीत के कारण यह त्योहार मनाया जाता है।

होली पर जमकर हुड़दंग तो होता है, तो वहीं कुछ लोग शांति से एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और सद्भाव के इस पर्व को मनाते हैं।


लेकिन वहीं कुछ घटिया लोग इस रंगों के पर्व को बेरंग कर देते हैं। इस दिन जमकर छेड़खानी होती है, लड़कियों, महिलाओं व बच्चों के साथ जमकर अभद्रता करते है।
आज हम एक ऐसी ही खबर आगरा से आपके सामने लाए हैं, जिसने आगरा की धरती को शर्मसार कर दिया।
दरअसल आगरा के दो लड़कों ने बाइक पर बैठकर जो छपरीपना दिखाया उसे देखकर हर कोई गुस्से से भर गया।

कुनाल राजोरा और लक्ष्य दोनों ने जो उत्पात मचाया उसे देखकर हर कोई इन दोनों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा है।
सबसे बड़ी बात तो यह थी कि दोनों हैवानों ने लड़कियों, बुजुर्गों और बच्चों के ऊपर गुब्बारे फेंके। इसने वीडियो पर कमेंट पहले ही हटा दिए थे लेकिन हमारी खबर के बाद कुणाल ने वीडियो भी हटा दी।
लेकिन वो ये भूल गया कि वीडियो हटाकर उसका जुर्म कम नहीं हो जाता।

वीडियो को देखकर हर कोई गुस्से में दिखाई दिया। कुणाल ने अपने सारे वीडियो पर कमेंट ऑफ कर लिए वहीं लक्ष्य ने अपनी प्रोफाइल ही डिलीट कर दी। कुणाल राजौरा क्रिकेटर है, वहीं लक्ष्य का पता नहीं चल सका है। उसने पहले ही अपनी प्रोफाइल प्राइवेट कर ली थी।

वीडियो पर 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके थे। वहीं हमने भी आगरा पुलिस और यूपी पुलिस को इनकी शिकायत दी। वीडियो भी इंस्टाग्राम और एक्स पर शेयर करके पुलिस को टैग किया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इन दोनों ने मिलकर राह चलते लोगों के पानी भरे गुब्बारे मारे। इन दोनों हैवानों ने लड़कियों को भी जमकर निशाना बनाया। और वीडियो पर कैप्शन दिया “Just for Fun”, मतलब किसी की जान पर बन आई और इन दोनों को वो सब मजाक लगा।
अब आप सोचिए इन दोनों की परवरिश कैसी रही होगी?
इनके मां बाप ने वो वीडियो देखी होगी तो कितना गर्व किया होगा ऐसी नालायक औलाद पर? अगर इन दोनों के मां, बाप और बहन के साथ इस तरह की हरकत किसी ने की होती तो इन्हें कैसा लगता? क्या ये दोनों भी ऐसी वीडियो देखकर कहते Just for Fun?

हम पुलिस से यही गुजारिश करेंगे कि होली की आड़ में इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटिया हरकत करने से पहले 100 बार सोचें।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

महा ऑनलाइन सर्व्हर बंद; शैक्षणिक दाखले व शासकीय सेवांसाठी पालक-मुलांची वणवण

महा ऑनलाइन सर्व्हर बंद; शैक्षणिक दाखले व शासकीय सेवांसाठी पालक-मुलांची वणवण

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading