Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं Khabar 24 Express

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं Khabar 24 Express

हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम के समय होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस साल 13 मार्च 2025 यानी आज होलिका दहन किया जा रहा है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक कहते हैं। पौराणिक कथा के मुताबिक होलिका को एक वरदान प्राप्त था, जिसके चलते वह अग्नि में नहीं जल सकती थी। उसने प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में प्रवेश किया। लेकिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहा और होलिका जलकर राख हो गई थी। इसी उपलक्ष्य में हर साल होलिका दहन किया जाता है। इस दिन सभी होलिका की अग्नि की विधिवत पूजा करते हुए उसकी परिक्रमा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने पर सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है।

जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख
उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं
सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, होली के खूबसूरत रंगों जैसी आपकी जिंदगी हो। खुशियों के रंग आपके जीवन को खुशहाल बना दें। इस होली आपको और आपके अपनों को ढेरों खुशियां मिलें।

सारे गिले शिकवे भूल जाएं और होली के रंगों में मिल जाएं। होली के रंगों में कोई ग़म नहीं होता। खुशियां हजार होती हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप सभी के जीवन को ईश्वर होली के रंगों जैसा भर दें। और आपके जीवन में केवल खुशियां ही खुशियां आएं।

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप भी ये गीत सुनें और लुफ्त उठाएं।

धन्यवाद


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

पकौड़ी के बहाने पति को बस से बाहर भेजा, पत्नी प्रेमी संग हो गई फरार, अमरोहा की घटना

Amroha में पकौड़ी के बहाने पति को भेजा नीचे, प्रेमी संग फरार हुई पत्नी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading