
प्रयागराज महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा विशाल मेला था। इस धार्मिक मेले ने कई रिकॉर्ड तोड़े। महाकुंभ दुनियाभर में चर्चा का विषय भी बना। वहीं इस महाकुंभ में कुछ और चीजें भी फेमस हुई जिनकी चर्चा दूर दूर तक गई। इनमें से एक रही चमकती आंखों वाली मोनालिसा।
मोनालिसा इस महाकुंभ में इतनी फेमस हुई कि बॉलीवुड के कॉन्ट्रोवर्शियल डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को ढूंढते हुए उनके घर तक पहुंच गए और उसे हीरोइन बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मोनालिसा ने सहज रूप से स्वीकार भी कर लिया।
इसके बाद कहानी यहीं से शुरू हुई, सनोज मिश्रा पर मोनालिसा के साथ धोखाधड़ी करने और उसका गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगने लग गए।
दरअसल “दी डायरी ऑफ वेस्टबंगाल” में साथ में काम करने वाले वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा के ऊपर मोनालिसा को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद सनोज मिश्रा की पूरी हिस्ट्री खंगाली गई।
सनोज मिश्रा ने कई फिल्मों में डायरेक्शन किया है लेकिन इनमें से गजनवी को छोड़कर कोई भी फिल्म बहुत ज्यादा कुछ कर नहीं पाई।
खैर जो भी हो, सनोज मिश्रा ने फिल्म इंडस्ट्री में काम तो किया है कई फिल्मों के निर्माता निर्देशक भी रहे हैं और अब ऐसे में ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म बनाते हैं तो इसमें आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए।
वहीं अब सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा भोसले की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने एक यूट्यूब चैनल मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ये लोग उन्हें बदनाम करने और फिल्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
16 साल की मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उनकी खूबसूरती और आंखों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। इसके बाद उन्हें मिश्रा की फिल्म में लीड रोल मिला। मिश्रा इससे पहले ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ बना चुके हैं।
मिश्रा ने कहा कि ये लोग जानबूझकर मेरे बारे में गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। ये नहीं चाहते कि मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ बने। उन्होंने कहा कि ये आरोप निराधार हैं और उनकी छवि खराब करने की साजिश है। इस विवाद से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। सबकी निगाहें इस मामले पर टिकी हैं। लोग देखना चाहते हैं कि इंटरनेट सेंसेशन से बड़े पर्दे की हीरोइन बनने का मोनालिसा का सफर कैसा रहता है। फिल्म की रिलीज का इंतजार भी बढ़ गया है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7