
अमोल वालके के नेतृत्व में दिव्यांग आघाड़ी संगठन को बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नागपुर और नागपुर ग्रामीण के सभी दिव्यांग विकास आघाड़ी की एक बैठक भाजपा मुख्यालय गणेश पेठ मंगलम अपार्टमेंट में हुई।
भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग विकास आघाड़ी की विदर्भ शाखा के प्रभारी अमोल वालके के मार्गदर्शन में दिव्यांग कार्यकारिणी एवं दिव्यांगों के मार्गदर्शन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ प्रभारी अमोल वाल्के ने कहा कि पूरे विदर्भ का दिव्यांग आघाड़ी पूरे देश में सक्रिय आघाड़ी है जो बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वाल्के ने यह भी कहा कि वे पूरे महाराष्ट्र में 21 लाख दिव्यांग लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना चाहते हैं। वाल्के का मानना है कि हम दिव्यांग हैं लेकिन ईश्वर ने हमें एक अलग ऊर्जा दी है।
वाल्के ने बताया कि वे खुद स्वर्ण पदक विजेता हैं, पैरा आर्म कुश्ती खेलते हैं और महाराष्ट्र के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं।
वाल्के ने बताया कि दिव्यांगजनों का काम सरकारी कर्मचारियों को सही समय पर करना चाहिए, अन्यथा नुकसान सरकारी कर्मचारियों को होगा।
बता दें इस कार्यक्रम में विदर्भ प्रभारी अमोल वाल्के,
मुख्य अतिथि धनंजय उपासनी,
हीरा लाल गुप्ता (जिला ग्रामीण अध्यक्ष) एवं
किरण हेदाऊ (नगर सह प्रभारी),
विशेष उपस्थित राजकुमार करेंगल (नागपुर शहर उपाध्यक्ष एवं पश्चिम नागपुर अध्यक्ष), मोहन डिगोंवार (नागपुर खेल प्रभारी), प्रकाश कापड़े (नागपुर उपाध्यक्ष), उषा लांबट (शहर उपाध्यक्ष, आशीष गुरव (शहर महासचिव), रमेश दापोड़कर (शहर महासचिव), रामू शेंडे (शहर संपर्क प्रमुख), तृप्ति लोनारे (दक्षिण-पश्चिम अध्यक्ष), योगेश देशमाने (मध्य नागपुर अध्यक्ष), अजीत श्रीवास (पश्चिम नागपुर उपाध्यक्ष), लता वानखेड़े (पश्चिम नागपुर उपाध्यक्ष), माधुरी धुर्वे (दक्षिण महासचिव), शीतल नाकाड़े (दक्षिण महासचिव), कमल पद्यमत (जेस्ट दिव्यांग), उज्वला बेंद्रे (पूर्व उपाध्यक्ष), श्रवण गणवीर (दक्षिण-पश्चिम महासचिव), प्रफुल शेंडे, संकेत तिवारी सहित पदाधिकारी एवं अन्य दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित रहे।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express