Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गंभीर सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही विदेशी महिला का शारदा केयर – हेल्थसिटी में हुआ सफलतापूर्वक इलाज

गंभीर सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही विदेशी महिला का शारदा केयर – हेल्थसिटी में हुआ सफलतापूर्वक इलाज


ग्रेटर नोएडा: – शारदा केयर – हेल्थसिटी के जाने-माने ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) डॉ. अनिल ठाकवानी ने फिजी से आई 34 साल की महिला का जटिल गर्भाशय का कैंसर का सफलतापूर्वक इलाज किया। मरीज पिछले 6-7 महीनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। उसे लगातार वजाइनल ब्लीडिंग, एब्नार्मल डिस्चार्ज और पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हो रहा था। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच और रेडियोलॉजिकल टेस्ट से पता चला कि उसे गंभीर सर्वाइकल कैंसर है।
डॉ. अनिल ठकवानी, सीनियर कंसलटेंट और एच.ओ.डी, डिपार्टमेंट क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी ने बताया कि “बायोप्सी में मध्यम स्तर का स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा पाया गया और PET स्कैन में 6.4×5.4×6.5 सेमी का ट्यूमर दिखाई दिया, जो शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों के पास था। इलाज के तहत बाहरी बीम रेडिएशन, साप्ताहिक कीमोथेरेपी और इंटरनल ब्रेकीथेरेपी का उपयोग किया गया। मरीज की हालत पर पूरी टीम ने बारीकी से नजर रखी और उसे सावधानीपूर्वक ठीक किया गया।”
अपने सफल इलाज पर महिला ने खुशी व्यक्त करते हुए शारदा केयर – हेल्थसिटी के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘लगातार ब्लीडिंग और दर्द के बावजूद, डॉक्टर ठकवानी और उनकी टीम ने उन्हें हिम्मत और आत्मविश्वास से लड़ने की ताकत दी।”
यह सफलता शारदा केयर – हेल्थसिटी की बेहतरीन कैंसर देखभाल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है। इस सफल इलाज ने अस्पताल की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और डॉक्टरों की विशेषज्ञता को भी प्रमाणित किया है।

शारदा हॉस्पिटल के बारे में
2006 में स्थापित, शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा, एनसीआर में स्थित एक अत्याधुनिक मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। 9 एकड़ में फैले शारदा हॉस्पिटल में 1200 से अधिक बेड और वैश्विक मानकों के अनुरूप व्यापक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए सभी आधुनिक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध है। एनएबीएच से मान्यता प्राप्त शारदा हॉस्पिटल व्यापक तौर पर सुपर-स्पेशियलिटी, सामान्य विशेषता, उन्नत नैदानिक और रेडियोलॉजी सेवाओं से लेकर इमरजेंसी देखभाल, चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है।
शारदा हॉस्पिटल के डॉक्टर, फैकल्टी अत्यधिक योग्य और अनुभवी हैं, जो विविध पृष्ठभूमि के रोगियों को सर्वोत्तम संभव नैदानिक परिणाम प्रदान करने में सक्षम हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज नवीनतम चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल प्रथाओं को बनाए रखने के लिए चिकित्सा छात्रों को अनुसंधान और प्रशिक्षण देने पर ध्यान केंद्रित करता है।


शारदा केयर – हेल्थसिटी के बारे में
शारदा केयर – हेल्थसिटी (शारदा विश्वविद्यालय, शारदा अस्पताल की एक इकाई) एक अत्याधुनिक मल्टी-सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल है जो विश्व स्तरीय चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है। 600 से अधिक बेड्स और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ, हम स्वास्थ्य देखभाल में उत्कृष्टता का प्रतीक हैं। नवाचार और रोगी-केंद्रित देखभाल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक व्यक्ति को उच्चतम मानकों वाला उपचार प्राप्त हो। शारदा केयर – हेल्थसिटी में, हम करुणा और विशेषज्ञता के साथ स्वास्थ्य देखभाल को पुनर्परिभाषित कर रहे हैं।
शारदा केयर – हेल्थसिटी व्यापक विशिष्टताओं की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रदान करता है, और यह सुनिश्चित करता है कि रोगियों को उच्चतम स्तर की विशेषज्ञता और इलाज का विकल्प प्राप्त हों, चाहे वह कार्डियक केयर, न्यूरोलॉजी, ओंकोलॉजी, या कोई अन्य सुपर स्पेशलिटी हो। शारदा केयर – हेल्थसिटी में रोगी बेहतर चिकित्सा देखभाल की अपेक्षा कर सकते हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading