
दिल्ली के श्रद्धा वाकर मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। ठीक इसी तरह का एक दिल दहला देने वाला मामला हैदराबाद से सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। शरीर के टुकड़े करने के बाद उसने उसे प्रेशर कुकर में डालकर उबाला और फिर झील में फेंक दिया। आरोपी पति ने पुलिस के सामने ये बड़ा खुलासा किया है।
हैदराबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने शव के टुकड़े-टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला। उसने अपनी भयावह करतूत को छिपाने के लिए हर पैंतरा अपनाया। उसने अपनी पत्नी की लापता होने की अफवाह भी फैलाई। आरोपी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। उसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। वह पूर्व सैनिक भी रह चुका है और उसका नाम गुरु मूर्ति बताया जा रहा है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
आरोपी पूर्व सैनिक है और वर्तमान में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। शरीर के टुकड़े करने के लिए उसने प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया। फिर टुकड़ों को उबालकर एक झील में फेंक दिया। पुलिस का मानना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पति ने यह अपराध किया। जांच के दौरान पूरी जानकारी सामने आएगी। पुलिस ने कहा कि वो आरोपी के इस दावे की जांच कर रही है।
बता दें कि मृतक महिला का नाम वेंकट माधवी है। परिवार का कहना है कि वह 16 जनवरी को लापता हो गई थी, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहे थे। आरोपी डीआरडीओ में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है। इस कपल के दो बच्चे भी हैं।
इसी तरह की एक घटना साल 2023 में मुंबई के पास मीरा रोड से भी सामने आई थी। वहां पर एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर को पहले बेरहमी से मारा और फिर उसके शव के टुकड़े कर दिए थे। जानकारी के मुताबिक लाश को ठिकाने लगाने के लिए कटर मशीन से लाश के टुकड़े किए गए थे और फिर इन टुकड़ों को मिक्सर ग्राइंडर में पीस कर प्रेशर कुकर में पका दिया था। यह घटना दिल दहला देने वाली थी।
रिश्तों में ऐसी कड़वाहट सही में हैरान करने वाली और डराने वाली है। कोई व्यक्ति अपनी ही पत्नी के छोटे-छोटे टुकड़े करके मांस को हड्डियों से अलग कर लेता है। हड्डियों का चूरा बनाता है और फिर उन्हें उबालता है और इसके बाद शव के टुकड़ों को झील में फेंक आता है।
यकीन मानिए ये स्क्रिप्ट लिखने और फिर इसे पढ़ने में हमारी रूह ही कांप गई। लेकिन सोचिए जिसने मर्डर किया… अपनी पत्नी के साथ इस तरह का कृत्य किया वो कितना हैवान रहा होगा?
रिश्ता अगर अच्छा नहीं है या रिश्तों में दरार है तो उसे छोड़ देना बेहतर है, मारना नहीं… कमी एक तरफ से नहीं होती है।
खैर जो भी हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है जो भी तथ्य इस केस में निकलकर आयेंगे, हम वो आपके सामने रखेंगे।
धन्यवाद
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7