
क्या रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने आपत्तिजनक बयान देने की खिली छूट दे दी है? क्या रमेश बिधूड़ी का मानसिक संतुलन इतना हिल गया है कि उन्हें यह नहीं पता चल पा रहा है कि वो कह क्या रहे हैं? क्या चुनावों में इस तरह की भाषा आम हो गई है? सवाल तो बहुत हैं लेकिन कोई इसका जबाव देगा? खैर जबाव तब मिलेगा जब कोई पूछेगा? और जो पूछेगा उसे सेप्टिक टैंक में चिनवा दिया जाएगा। इसलिए सवाल यहीं से पूंछ लिया जाए वही अच्छा है।
पूर्व संसद और दिल्ली भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को दूसरा आपत्तिजनक बयान दिया। सीएम आतिशी के सरनेम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया। ये इनका चरित्र है। इसके साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर भी टिप्पणी की। रविवार को इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

इस पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।
आप नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित की चुप्पी हैरान करती है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने गलत बयान दिया है। आप इसकी कड़ी निंदा और विरोध कर रही है, लेकिन कांग्रेस चुप है। ये चुप्पी भाजपा से गहरा रिश्ता बताती है। इस वजह से अजय माकन व संदीप दीक्षित प्रियंका के अपमान पर खामोश हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, संदीप दीक्षित की हिम्मत नहीं है कि वे बिधूड़ी के खिलाफ एक शब्द भी बोलें। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक्स पर कहा कि संदीप दीक्षित और भाजपा के गहरे संबंध हैं। यह हैरान करने वाली बात है कि संदीप अपनी ही पार्टी की एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर चुप हैं।
इससे पहले भाजपा नेता व पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया। बिधूड़ी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष ने चौतरफा हमला किया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने बिधूड़ी और भाजपा को महिला विरोधी सोच करार दिया। चौतरफा घिरने के बाद बिधूड़ी बैकफुट पर चले गए और बयान के लिए माफी मांगी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रमेश बिधूड़ी कहते दिख रहे हैं, ”लालू (आजेडी नेता लालू प्रसाद यादव) ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।”
बिधूड़ी का बयान आने के बाद कांग्रेस और आप ने भाजपा समेत बिधूड़ी पर हमला बोला। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा नेता ने माफी मांगी। बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब लालू यादव उनकी सरकार में मंत्री थे। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।
कांग्रेस के विरोध पर रमेश बिधूड़ी ने कहा, ”मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था।”
रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर (एसोसिएट एडिटर, खबर 24 एक्सप्रेस)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7