
महाराष्ट्र में बीजेपी एक ऐसा काम करने जा रही है जिससे कि भाजपा परिवार विशाल हो जाएगा। इतना ही नहीं भाजपा के इस कदम से विपक्ष भी सकते में आ गया है। कांग्रेस हो या उद्धव की शिवसेना… बीजेपी के इस काम से महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियों का वर्चस्व ही खतरे में आ जाएगा।
बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी आज तक खुद बहुमत हासिल नहीं कर पाई। लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की और 132 सीट हासिल कर ली। साथ ही वो राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, हालांकि ये संख्या बहुमत के आंकड़े – 145 विधानसभा सीटों से थोड़ा कम है। अभी महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार को एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी का समर्थन हासिल है।
लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा का महाराष्ट्र में जनाधार बढ़ा है, वोट बैंक बढ़ा है। साथ ही महाराष्ट्र में भाजपा को युवाओं का साथ भी भरपूर मिल रहा है। इन सबमें देवेंद्र फडणवीस की मेहनत तो है ही साथ ही महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की भी बड़ी भूमिका है। उन्होंने जिस कदर महाराष्ट्र के लोगों को भाजपा के साथ में लाने की कोशिश की है वो कोशिश एक दम सही साबित हुई है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने अब राज्य में अपनी अगली योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। बीजेपी की योजना के अनुसार, वह महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करेगी। बीजेपी हर तीन साल में एक बार अपने संगठन की जड़ें बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाती है। पिछली बार महाराष्ट्र में बीजेपी ने रिकॉर्ड एक करोड़ सदस्य बनाए थे।
रविंद्र चव्हाण जो महाराष्ट्र बीजेपी के इंचार्ज है उन्होंने शनिवार को कहा कि रविवार को सभी मिनिस्टर्स इस मेंबरशिप ड्राइव में हिस्सा लेने के लिए सड़क पर उतरेंगे और अपने इलाकों में नए सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आउटरीच प्लान गैर चुनावी समय के दौरान चलाई जाने वाली एक्सरसाइज है, जिससे हमसे जुड़ना चाह रहे लोगों को एक मंच मिल सके। हजारों लोग पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस की लीडरशिप से प्रभावित हैं।
सूत्रों ने बताया कि हर बूथ को कम से कम 250 सदस्य बनाने के लिए कहा गया है। इससे हर विधानसभा में बीजेपी के पास 50,000 प्राइमरी सदस्य होंगे। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और इस हिसाब से बीजेपी अपने 1.5 करोड़ सदस्यों के टारगेट के काफी पास होगी।
बीजेपी के मेंबरशिप ड्राइव के बारे में बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि बीजेपी में कोई भी विराम का बटन नहीं है। हम पूरे साल काम करते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने में मदद मिलती है। पार्टी के आउटरीच कार्यक्रम हमें अपनी ज़मीनी ताकत का पता लगाने में मदद करते हैं।
मेंबरशिप ड्राइव तक तो सब सही लेकिन बीजेपी के प्लान में एक ऐसा हिस्सा भी है, जिससे विपक्षी पार्टियों का वर्चस्व भी खतरे में आ जाएगा।
बीजेपी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अब उनका उद्देश्य ‘शतप्रतिशत BJP’ है, जिसका मतलब ये है कि पार्टी को महाराष्ट्र में अगले विधानसभा चुनाव में खुद के दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में सक्षम होना चाहिए।
वहीं चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार महाराष्ट्र के लोगों की बेहतरी के लिए वो सब काम करेगी जो लोगों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महाराष्ट्र की जनता के हित में हमेशा काम करती आई है। और अब तो पहले से ज्यादा मजबूती से हम महाराष्ट्र के लिए काम करने जा रहे हैं जिससे किसानों को, महिलाओं को युवाओं को सभी को मजबूती मिल सके।
रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर (एसोसिएट एडिटर खबर 24 एक्सप्रेस)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7