
कल यानी 01.01.2025 नए साल के पहले दिन, बुधवार को सत्य ॐ सिद्धाश्रम में सत्यास्मि मिशन के तत्वाधान में व स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी के आशीर्वाद से सत्य ॐ श्री मनोकामना पूरक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

बता दें कि इस अवसर पर दूर दराज से आये भक्तों ने मंत्र जाप व पूर्णिमा चालीसा का पाठ करते हुए गोले की आहुति प्रदान की।
वहीं दूसरी ओर स्वामी जी ने भक्तों को नव वर्ष 2025 का आशीर्वाद देते हुए सत्संग किया तथा प्रसाद वितरण भी किया गया।

यज्ञ का आयोजन प्रात: 08:00 से साय 05:00 बजे हुआ।
यज्ञ के कार्यक्रम का समापन पूर्णिमा माता की आरती के साथ हुआ।
स्वामी जी ने बताया कि सनातन धर्म में यज्ञ को स्वास्थ व धार्मिक दृष्टि से सर्वोत्तम बताया गया है।
इसमें शामिल होने से बहुत पुण्य प्राप्त होते है। मन स्थिर व मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
इस अवसर पर सभी सत्यास्मि मिशन भक्तों ने यज्ञ में सहयोग व सेवा प्रदान की।

बता दें कि सत्य ॐ सिद्धाश्रम बुलंदशहर में कचहरी रोड पर स्थित है। यहां एक भव्य शनि मंदिर भी है जिसकी बहुत मान्यता है। इसका निर्माण भी स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी ने ही करवाया था। आज इस शनि मंदिर में हजारों लोग दर्शन करने आते हैं। शनिवार के दिन तो यहां पैर रखने भर की जगह नहीं मिलती है।

वहीं स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी का आश्रम भी महज 10 कदम को दूरी पर है। यहां भी लोग अपनी परेशानियों को लेकर जाते हैं और स्वामी जी लोगों की परेशानियों का निदान करते हैं। बता दें कि स्वामी जी को एक अद्भुत शक्ति प्राप्त है वे भक्तों के मन की बात पहले ही लिखकर रख देते हैं और उनके मन की दुविधा को स्वामी जी निदान के साथ बता देते हैं।
जयसत्यॐसिद्धायैनमः
स्वामीसत्येंद्रसत्यसाहिब_जी
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7