Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / साल 2025 कैसा रहेगा आपके लिए “Swami Satyendra Satyasahib Ji” जी से जानिए, अपनी राशि के अनुसार जाने अपना भविष्य

साल 2025 कैसा रहेगा आपके लिए “Swami Satyendra Satyasahib Ji” जी से जानिए, अपनी राशि के अनुसार जाने अपना भविष्य

साल 2025 आने को है और आने वाला नया साल ग्रह गोचर के कारण बहुत ही खास माना जा रहा है। स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी के अनुसार राहु और केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। यह दोनों ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं। वर्तमान समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं, केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार मायावी ग्रह राहु और केतु अगले साल राशि परिवर्तन करेंगे।

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी की मानें तो मायावी ग्रह राहु 18 मई, 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मायावी ग्रह राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में मायावी ग्रह राहु 5 दिसंबर, 2026 तक रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

मायावी ग्रह केतु अगले साल 18 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन वक्री चाल चलकर केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव और राहु या केतु के मध्य शत्रुवत संबंध है। इस राशि में केतु 5 दिसंबर, 2026 तक रहेंगे। 5 दिसंबर 2026 को केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी राशियों के अनुसार आपका नया साल कैसा होगा, यहां जानें

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 अधिक लाभ और उन्नति वाला रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होगी। आपका शत्रु पक्ष कमजोर होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका बड़ा धन खर्च हो सकता है। संतान पक्ष की उन्नति के लिए आपकी जमा पूंजी खर्च हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।

वाणी की मधुरता के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस महीने के अंत में अपने भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। अपने साहस और पराक्रम को बनाए रखें। भूमि भवन और वाहन को खरीदने के लिए यह महीना अच्छा नहीं है। माता-पिता के साथ वैचारिक सामंजस्य बनाए रखें।

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 अधिक लाभ और सुविधादायक रहेगा। हर स्थिति में अपने कार्यों के प्रति गंभीरता रखे। रुके हुए कुछ कार्य सिद्ध होने की संभावना है। संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। अपने खान-पान के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी। कार्य क्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं ले। आर्थिक क्षेत्र में नीतियों को अच्छी तरह समझना होगा। कोई नई योजना पर धन खर्च हो सकता है।

अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। अपने धैर्य को कम न होने दें। भूमि भवन वाहन आदि को खरीदने बेचने के लिए समय अच्छा है। अगर आप अधिक प्रयास करेंगे तो संपत्ति से जुड़ा कोई कार्य भी बन सकता है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2025 लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिक संघर्ष होने की संभावना दिखाई दे रही है। बनते बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। परिश्रम तथा संयम रखना पड़ेगा अन्यथा परिस्थिति प्रतिकूल भी हो सकती हैं। ब्याज पर पैसे ना लें। शेयर मार्केट में पैसे ना लगाए। अपने इष्ट मित्रों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें।

जब तक कार्य पूर्ण ना हो जाए तब तक किसी से उसके बारे में कुछ ना कहें। समाज में मान सम्मान के प्रति सावधान रहें। किसी को अपनी कमजोरी का फायदा ना उठाने दे। मानसिक रूप से स्वयं को स्वस्थ रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय ले। अनावश्यक खर्चे से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेंल बनाकर रखें। अधिक विवाद आदि से बचें।

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2025 लाभदायक रहने वाला है। इस महीने आपको सुख और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कार्य में उन्नति होगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस महीने आप किसी दूर स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है।

इष्ट मित्रों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं। आपको अपनी आजीविका की ओर ध्यान देना चाहिए। अपने ऊपर अधिक विश्वास करें। दूसरों के बहकावे में नहीं आए। अपनी प्रतिभा का लाभ उठाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अगर आप पूंजी को निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको फायदा होगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025 उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। इस दौरान आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने मित्रों और संबंधियों के साथ संबंध बनाकर चलना होगा। इस महीने अच्छा मुनाफा आपको प्राप्त हो सकता है। अपनी इच्छा शक्ति को जागृत करें। स्थिति को समझकर कोई कदम उठाएं।

अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें अन्यथा मानसिक अशांति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सकारात्मक रहेगा। कोई बड़ी परेशानी होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। आपको भ्रमित होने और दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करना है। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होने की संभावना है। घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आपको आगे आना होगा। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा बना रहेगा। साझेदारी में व्यापार आदि करने से परस्पर लाभ की संभावना है। संपत्ति की खरीद या बेच के लिए यह महीना अच्छा है। इस महीने के अंत में आपके कार्य सिद्ध हो सकते है। माता-पिता का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने पराक्रम से अपने कार्यक्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें। दूसरों के भरोसे के ऊपर ना रहे हैं। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। फिर भी आपको अपने शरीर को आराम देना चाहिए ताकि स्वास्थ्य आपके अनुकूल रहे।

आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पैसा आप बनाएंगे लेकिन खर्च भी होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। भाई बहनों के साथ मिलजुल कर कार्य करना है। कोई भी निर्णय अच्छी तरह सोच समझकर ले। संपत्ति को खरीदने और बेचने के लिए महीना अच्छा है। महीने की शुरुआत में आपको प्रयास करना चाहिए। माता-पिता का व्यवहार अच्छा रहेगा।

तुला राशि के जातकों के लिए साल 2025 सामान्य उन्नति और लाभ का रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो जाहिर सी बात है कि आपको सफलता प्राप्त होगी। लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी आपकी कुछ जमा पूंजी खर्च हो सकती है। आपके जीवन में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी।

संगीत और मनोरंजन के साधनों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। भाई बहनों के साथ एक सकारात्मक व्यवहार आपका बना रहेगा। अपने पराक्रम और धैर्य को बनाए रखें। अत्यधिक उत्तेजना से आपको बचना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो फिलहाल उसके लिए समय अच्छा नहीं है। आपको कुछ समय के लिए इन सब चीजों को रोक देना चाहिए।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2025 कुछ मानसिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। आपके मानसिक सुख में कमी होगी। इसके अलावा आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ छोटी मोटी समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको भूमि से जुड़ा हुआ कोई कार्य नहीं करना चाहिए। आपको अपने कार्यों का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कोई बड़ा जोखिम नहीं उठाने की आपको सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे।

आपकी अच्छी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। आप भौतिक सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। भाई बहनों की ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अत्यधिक आत्मविश्वास से बचना चाहिए और एक अच्छी जीवन शैली का पालन करना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी सौदा नहीं करें। माता-पिता के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति आपको सावधान रहना होगा।

धनु राशि के जातकों के लिए साल 2025 महीना मिला-जुला रहेगा। लाभ के साथ कुछ खर्च भी होगा। संघर्ष के साथ कार्य बनेंगे। अधिक विवाद वाली स्थिति से बचें। महीने की शुरुआत की अपेक्षा महीने का अंत आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपको लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्राएं सावधानी से करें।

महीने के अंत में आपके भीतर आध्यात्मिक शक्तियों का सृजन होगा और आप अपने पराक्रम से अपने भाग्य का निर्माण करने में सफल होंगे। मनोरंजन के साधनों के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ेगी। घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ सुख बना रहेगा और संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए यह महीना अनुकूल है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि के जातकों के लिए साल 2025 लाभकारी और सुख शांति वाला रहेगा। संघर्ष के पश्चात कुछ लाभ होने की संभावना है। धन लाभ के साथ ही धन खर्च होने के भी योग बनेंगे। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। सोच समझकर निर्णय लेना होगा। पारिवारिक मामलों में बिजी रहेंगे। छोटी यात्राओं के योग दिखाई पड़ रहे हैं। अपने शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें। दूसरे के बहकावे ना आएं। आलस्य का त्याग करें।

आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश करने से लाभ होने की संभावना है। घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। चलचित्र, नृत्य, संगीत आदि के प्रति अभिरुचि उत्पन्न होगी। सगे भाई बहनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपके हृदय में कठोरता की भावना उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।

कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतना उत्तम नहीं रहने वाला है। इस महीने आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। संपत्ति से जुड़े कार्यों में भाग दौड़ होगी परंतु कार्य बनने की संभावना है। इस महीने के अंत में आपकी स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। अपने धैर्य को कम ना होने दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

विरोधी पक्ष को आपकी कमजोरी पता नहीं चलनी चाहिए। मित्रों का व्यवहार अच्छा रहेगा। अधिक विवाद वाली स्थिति से बचें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। आपके घर में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। परस्पर सुख सहयोग बना रहेगा। व्यक्तित्व में सुधार करें।

मीन राशि के जातकों के लिए साल 2025 सकारात्मक रहेगा ऐसी संभावना ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है। इस महीने की शुरुआत अच्छे लाभ से होगी और कार्य क्षेत्र में भी लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ठीक रहेगा। अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपनी पसंद की वस्तुओं को खरीदने में पैसा खर्च करेंगी। सामाजिक मान सम्मान के प्रति जागरूक रहें। लोभ ना करें। भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। पूंजी का निवेश सोच समझ कर करना होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखें।

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए खबर 24 एक्सप्रेस उत्तरदायी नहीं है।

Follow us :

Check Also

Chandrashekhar Bawankule ने Saif Ali Khan पर हमले को लेकर कही ये बात

सैफ अली खान पर हमले को लेकर राजनीति हो रही है। विपक्ष आरोप प्रत्यारोप लगा …

Leave a Reply

error

Enjoy khabar 24 Express? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
Pinterest
Pinterest
fb-share-icon
LinkedIn
LinkedIn
Share
Instagram
Telegram
WhatsApp