Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / Sweta K Mishra की Comedy Reels हो रही हैं Viral, आपने देखीं क्या?

Sweta K Mishra की Comedy Reels हो रही हैं Viral, आपने देखीं क्या?

सोशल मीडिया (Social Media) इन दिनों हर किसी की जरूरत बन गया है। यही वजह है कि लोग आजकल इसको भी काफी वक्त दे रहे हैं। और दें भी क्यों न जब स्वेता के मिश्रा (Sweta K Mishra) जैसी प्यारी सी, खूबसूरत सी, चुलबुली सी, सुंदर सी लड़की इतनी बेहतरीन Reels बनाएगी तो लोग तो दीवाने होंगे ही।

आजकल स्वेता मिश्रा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फनी विडियो शेयर कर रही हैं। जिनमें वो बेहद ही क्यूट दिख रही हैं। मासूमियत भरे अंदाज में बनाए ये विडियोज अब सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रहे हैं। लोग स्वेता की तारीफ कर रहे हैं वहीं देखने वाले भी खूब एंजॉय कर रहे हैं।

बता दें कि स्वेता मिश्रा भोजपुरी व बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा हैं। स्वेता ने काफी सारी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्हें जैसे ही समय मिलता है वे अपने सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने शुरू कर देती हैं जो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं।

स्वेता मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं। साथ ही बता दें कि स्वेता के पिता यूपी के रहने वाले हैं लेकिन स्वेता का जन्म मुंबई में ही हुआ है।

भोजपुरी फिल्मों से शुरुआत करने वाली स्वेता ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया है। स्वेता आज फिल्म एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना बड़ा मुकाम बना रही हैं। स्वेता ने इसके लिए काफी स्ट्रगल किया है। इतना ही नहीं स्वेता कहती हैं कि इंसान को थोड़ी बहुत सफलता मिल जाती है तो उसे रुकना नहीं चाहिए बल्कि दोगुनी ताकत से ईमानदारी के साथ मेहनत करनी चाहिए ताकि आगे बढ़ने में कोई दिक्कत परेशानी न हो, और अगर कोई समस्या आए भी तो आपकी मेहनत ईमानदारी देखकर दूर भाग जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट : एंटरटेनमेंट डेस्क, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading