Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है? मोदी सरकार ने मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ा

क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है? मोदी सरकार ने मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ा

मणिपुर में सीरिया जैसे हालात हो गए हैं। हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। सैंकड़ों लोग इस हिंसा की भेंट चढ़ चुके हैं। लोगों के मंत्रियों के घर फूंके जा रहे हैं। सेना पुलिस से हथियार लूटे जा रहे हैं। राज्यसरकार हिंसा रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो गई है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ दिया है।

मणिपुर में जारी हिंसा पर अब पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी चिंता जाहिर की है। पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने केंद्र सरकार से मणिपुर के हालात पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है। वहीं एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने मणिपुर के मौजूदा हालात की तुलना सीरिया और लीबिया जैसे हिंसाग्रस्त देशों से कर दी है। बता दें कि एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मणिपुर में हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं और अब हथियारबंद विद्रोहियों ने सुरक्षाबलों पर भी हमले शुरू कर दिए हैं।

मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एल निशिकांत सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं एक आम भारतीय हूं और एक रिटायर्ड जिंदगी जी रहा हूं। राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। लोगों की जिंदगी, उनकी संपत्ति कभी भी किसी के द्वारा नष्ट की जा सकती है जैसे कि लीबिया, लेबनान, नाइजीरिया और सीरिया आदि देशों में। ऐसा लग रहा है कि मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। क्या कोई सुन भी रहा है?’

बता दें कि अभी हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर के दौरे पर गए थे। वहां अमित शाह के पक्ष में खूब नारे लगे, जयजयकार हुई। लेकिन हिंसा भी लगातार जारी रही। अमित शाह के दौरे के दौरान ऐसा कोई दिन नहीं था जब वहां हिंसा नहीं हुई हो। गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर को उसके हाल पर छोड़कर दिल्ली वापस आ गए।

इतना ही नहीं मणिपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री का घर तक फूंक दिया गया वहीं मणिपुर सरकार के एक मंत्री के घर को भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन के आवास को उपद्रवियों ने निशाना बनाया। भीड़ ने घर को आग के हवाले कर दिया, जिससे उनका घर पूरी तरह जल गया। केंद्रीय मंत्री का ये आवास इंफाल पूर्वी जिले के अंतर्गत कोंगबा नंदीबम लेकाई इलाके में था। एक दिन पहले इंफाल में मणिपुर सरकार में मंत्री नेमचा किपगेन के आवास में आग लगा दी गई थी।

अब आप सोचिए कि वहां की सरकार हिंसा को रोकने में पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है। वहीं केंद्र सरकार ने मणिपुर को अपने हाल पर छोड़ दिया है जैसे मणिपुर हमारे देश का हिस्सा नहीं बल्कि नेपाल जैसा कोई छोटा मोटा देश हो। मतलब केंद्र की मोदी सरकार ने मान लिया है कि हमने तो कोशिश की, लेकिन लोग नहीं मान रहे थे अब इसमें हम क्या ही कर सकते हैं।

मणिपुर जल रहा है, बर्बाद हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड़ में है, वो देश में बड़ी-बड़ी रैलियां कर 9 साल की उपलब्धियां बता रही है।

Manish Kumar Ankur, Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading