Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / खबरें / “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” वाली रौशन सिंह सोढ़ी का असित मोदी पर बड़ा आरोप, बोलीं- टप्पू सेना को भी किया प्रताड़ित

“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” वाली रौशन सिंह सोढ़ी का असित मोदी पर बड़ा आरोप, बोलीं- टप्पू सेना को भी किया प्रताड़ित

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रोड्सर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रौशन सिंह सोढी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा कि असित मोदी शो के नाम पर अब लोगों का शोषण कर रहे हैं।

बता दें कि चर्चित टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मिसेज रौशन सिंह सोढ़ी के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल शो के निर्माता असित मोदी पर लगाए गए शोषण के आरोपों को लेकर खबरों में हैं। जेनिफर ने असित मोदी पर कई आरोप लगाए हैं। अब एक बार फिर उन्होंने प्रोड्यूसर पर नया आरोप मढ़ा है। इस बार जेनिफर ने असित पर बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जेनिफर ने खुलासा किया है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर बच्चों को भी काफी प्रताड़ित किया जाता था। जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा कि ‘शो में ‘टप्पू सेना’ को प्रताड़ित किया गया था। ‘टप्पू सेना’ जिसमें ‘टप्पू’ के किरदार में भव्य गांधी, ‘पिंकू’के किरदार में झील मेहता, ‘गोगी’ की भूमिका में समय शाह नजर आए थे। वहीं कुश शाह ने ‘गोली’ का किरदार निभाया था। टप्पू सेना को परेशान करने का दावा करते हुए जेनिफर ने बताया कि बच्चे सेट पर पढ़ते थे और सेट से सीधे एक्जामिनेशन हॉल जाते थे।

जेनिफर का आरोप है कि ‘परीक्षाओं के समय जैसे ही हमारी नाइट शिफ्ट होती थी तो बच्चे बेचारे नाइट शिफ्ट में नाइट शूट भी कर रहे हैं, बैठ कर पढ़ भी रहे हैं और सुबह सात बजे एग्जाम देने भी जा रहे हैं। कितनी बार ऐसा हुआ, जब बच्चे सीधे सेट से एग्जाम देने गए।’ बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर फेवरेटिज्म का भी आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था ‘शैलेश लोढ़ा और दिलीप जोशी के प्रति असित मोदी का व्यवहार अच्छा था।’

जेनिफर ने इससे पहले एक मीडिया बातचीत के दौरान बताया था कि जब उनके भाई का निधन हो गया था, तब असित मोदी ने उन पर काफी एहसान किया था और दस दिनों तक सेट पर न आने के बावजूद उनके पैसे नहीं काटे थे, लेकिन ऑपरेशन हेड सोहेल रोमानी इस बात को लेकर अक्सर उन्हें ताना दिया करते थे।

Bureau report : Entertainment Desk, Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading