
राजस्थान बांसवाड़ा शहर के नक्षत्र मॉल में स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ मंगलवार को छापेमार कर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने स्पा सेंटर से 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस पूरे मामले पर बांसवाड़ा एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया की डीएसपी सूर्यसिंह राठौड़ को गोपनीय सूचना मिली कि शहर के नक्षत्र मॉल में चल रहे एंजल स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक काम चल रहा है। इस पर डीएसपी के नेतृत्व में प्रोबेशनर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, गणपतलाल, खुशबू इत्यादि टीम का गठन किया गया। प्रोबेशनर उपनिरीक्षक गणपतलाल को 2500 रुपए देकर बोगस ग्राहक बनाकर एंजल स्पा सेंटर भेजा गया। घटना की तस्दीक होने पर पुलिस ने छापेमार की कार्रवाई की। पुलिस ने स्पा सेंटर से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई महिलाएं पश्चिम बंगाल, जयपुर, दक्षिणी दिल्ली, व टैगोर गार्डन दिल्ली की बताई जा रही हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक बलवंत सिंह को नामजद कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, बांसवाड़ा राजस्थान
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7